Loot in Bihar : बिहार में 11 लाख रुपये की बड़ी लूट, मची सनसनी, बेखौफ अपराधियों का तांडव

SHARE:

17 lakh loot

Loot in Bihar : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है। बेलगाम बदमाशों ने एकबार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है और लूट की बड़ी वारदात (Loot in Bihar) को अंजाम दिया है। बदमाशों ने एक कुरियर कंपनी से 11 लाख रुपये लूट लिए हैं।

11 लाख रुपये की बड़ी लूट

ये पूरा मामला (Loot in Bihar) मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा नवल किशोर नगर मोहल्ला का है, जहां रविवार की रात 2 बजकर 55 मिनट पर पिस्टल की नोंक पर तीन अपराधियों ने कुरियर कंपनी के कर्मी को बंधक बनाते हुए 10 लाख 93 हजार 534 रुपये लूट लिए। बताया जा रहा है कि रुपये कैश बॉक्स में थे, जिसे अपराधी अपने साथ लेते गये।

ये भी पढ़ें : IPS Vikas Vaibhav : नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, IPS विकास वैभव का हो गया ट्रांसफर

LOOT-IN-BIHAR
तफ्तीश में जुटी पुलिस

कैश बॉक्स उखाड़ ले गये अपराधी

दरअसल, ढाई बजे रात में कुरियर कंपनी का कर्मी काम कर रहा था, तभी नकाबपोश तीन अपराधी बाइक पर आए और लूट (Loot in Bihar) के बाद मौके से फरार हो गये। बताया जा रहा है कि शनिवार को बैंक बंद रहने की वजह से शुक्रवार, शनिवार और रविवार तीनों दिनों के कलेक्शन की राशि कैश बॉक्स में ही थी।

तफ्तीश में जुटी पुलिस

कहा ये भी जा रहा है कि दफ्तर में CCTV कैमरा काम नहीं कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने शक के आधार पर ढाई बजे रात में दफ्तर में अकेले काम कर रहे कांटी निवासी कर्मी को इंक्वायरी के लिए हिरासत में ले लिया है।

वहीं, कुरियर कंपनी के हब इंचार्ज का कहना है कि बगल के मोहल्ले का कर्मी हरिमोहन ठाकुर और मिठनपुरा खादी भंडार रोड का जयप्रकाश रात में 2 बजकर 25 मिनट पर दफ्तर से निकले और बाहर से ताला लगाया था, जिसके बाद एक कर्मी अंदर ही था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

और पढ़ें