Homeक्राइमMukhtar Ansari : सलाखों के पीछे ही रहेगा बाहुबली मुख्तार अंसारी, अफजाल...

Mukhtar Ansari : सलाखों के पीछे ही रहेगा बाहुबली मुख्तार अंसारी, अफजाल अंसारी को भी मिली ये सजा

Mukhtar Ansari : उत्तर प्रदेश में एक और माफिया के ऊपर शिकंजा कस गया है। जी हां, बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को 10 साल जेल की सजा सुनायी गई है। गाजीपुर के MP-MLA कोर्ट ने 10 साल जेल की सजा सुनायी है। इसके साथ ही 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इसके साथ ही अफजाल अंसारी को भी बड़ी सजा मिली है।

मुख्तार अंसारी पर आया फैसला

वहीं, मुख्तार अंसारी के भाई और सांसद अफजाल अंसारी को भी MP-MLA कोर्ट ने दोषी करार दिया है और उसे 4 साल की सजा सुनायी गई है। इसतरह उनकी सांसदी भी चली गई। उनपर 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय मर्डरकेस में अफजाल अंसारी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इसके साथ ही मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के खिलाफ बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय और नंदकिशोर रुंगटा मर्डरकेस में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था।

ये भी पढ़ें : अतीक अहमद मर्डरकेस में SIT के हाथ लगी बड़ी डिटेल, वारदात से पहले आखिर शूटर्स ने किसे किया था कॉल?

Mukhtar Ansari
Mukhtar Ansari
Mukhtar Ansari

क्या बोली कृष्णानंद राय की पत्नी?

वहीं, इस पूरे मामले (Mukhtar Ansari) पर अब बीजेपी विधायक रहे कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताया है और कहा है कि अब गुंडों, माफियाओं का राज खत्म हो गया है। वे या तो जेल में रहेंगे या फिर ऊपर चले जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments