Homeबिहारनेहा सिंह का "बिहार में का बा" सीजन-2 आया सामने, कहा :...

नेहा सिंह का “बिहार में का बा” सीजन-2 आया सामने, कहा : ‘चच्चा-भतीजा राजी भा’ड़ में जाए फूफा जी’, देखें VIDEO

PATNA : बिहार में सियासी उठापटक पर भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने एकबार फिर अपने गानों के जरिए तंज कसा है। नेहा सिंह राठौर ने फिर से ‘बिहार में का बा’ सीजन-2 गाया है। गीत की शुरुआत उन्होंने “चच्चा जी इस्तीफा दिहलें”….से की है।

“चच्चा-भतीजा राजी भाड़ में जाए फूफा जी”…

भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने अपने गाने में गाया है कि “चच्चा जी इस्तीफा दिहलें …गठबंधन के गांठ खुलता बा अइसन एलान बा… जनता के मुद्दे से नाही केहू परेशान बा.. आपन कुर्सी रहे सुरक्षित एही में सब के ध्यान बा…चाचा- भतीजा एक्के होहिहें पट्टीदारी के बात बा…हाथ के पंजा धीरे से कहे हमहूं तोहरे साथ बा”… आगे गाया है – “बनल भतीजा सहबल्ला मऊरी ओकरे कपार बा….बिहार में का बा…..चच्चा भतीजा राजी भाड़ में जाए फूफा जी”…

विदित है कि नेहा सिंह राठौर अपने पॉलिटिकल सटायर की वजह से काफी चर्चित रहती है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने “बिहार में का बा” गाया था और खूब हिट रही थीं लेकिन यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान उनके गीतों ने उन्हें विवादों में ला दिया था। हालांकि उनके पॉलिटिकल सटायर गीत लोगों को काफी पसंद आते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments