Nigrani vibhag ki karyawai : एक्शन में निगरानी विभाग, 30 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप

SHARE:

Nigrani vibhag ki karyawai

Nigrani vibhag ki karyawai : बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों की खैर नहीं है। करप्शन के खिलाफ निगरानी विभाग ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। निगरानी विभाग ने एकबार फिर बड़ी कार्रवाई की है और 30 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक को रंगे हाथों धर-दबोचा है।

घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार 

निगरानी विभाग ने ये बड़ी कार्रवाई शेखपुरा के हजरतपुर मंदरो के पंचायत रोजगार सेवक प्रफुल्ल कुमार के खिलाफ की है। उनके खिलाफ रिश्वतखोरी की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद जब पूरे मामले की जांच की गई तो लगे आरोप सही पाए गए, जिसके बाद धावा दल का गठन किया गया।

ये भी पढ़ें : सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में धड़ल्ले से चल रहा था धंधा, 5 महिला समेत 7 गिरफ्तार

निगरानी ने ऐसे बिछाया जाल 

निगरानी विभाग द्वारा धावा दल का गठन किए जाने के बाद टीम शेखपुरा पहुंची और घूसखोर पंचायत रोजगार सेवक को दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक जैसे ही आरोपी 30 हजार रुपये घूस ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने रंगेहाथ दबोच लिया।

Nigrani vibhag ki karyawai
Nigrani vibhag ki karyawai

कार्रवाई बाद मचा हड़कंप

फिलहाल निगरानी विभाग की इस बड़ी कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। टीम आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Nigrani vibhag ki karyawai
Nigrani vibhag ki karyawai
और पढ़ें