Homeबिहारनीतीश से गुप्त मुलाकात का PK ने खोल दिया राज, कहा :...

नीतीश से गुप्त मुलाकात का PK ने खोल दिया राज, कहा : ‘बढ़िया-बढ़िया आदमी के नाक में दम कर देंगे’

PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर आ रही है कि जन सुराज यात्रा पर निकले प्रशांत किशोर यानी PK ने बीते दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हुई गुप्त मुलाकात का राज खोल दिया है। पीके ने मुलाकात के संबंध में सारे राज खोलने के साथ ही सीएम नीतीश और जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह पर ती’खा ह’मला बोला है। उन्होंने कहा कि लोग समझ रहे हैं कि हमें ध’किया देंगे, हमने तो बड़े-बड़े लोगों के नाक में दम किया है।

पीके ने खोल दिया सारा राज

प्रशांत किशोर ने पश्चिम चंपारण के जमुनिया गांव में कहा कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेरे सामने फिर से ये प्रस्ताव रखा था कि आप हमारे साथ काम कीजिए। हालांकि मैंने स्पष्ट तौर पर उन्हें मना कर दिया और कहा कि इस बार मैं सिर्फ बिहार के लोगों के लिए काम करुंगा। 3500 किमी चलकर गांव-गांव में जाकर लोगों को जगाने का काम करना है।

जन सुराज यात्रा पर प्रशांत किशोर

“मेहनत की कमाई है, द’लाली के नहीं”

इसके साथ ही जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर वा’र करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मैंने किसी से आजतक पैसा नहीं लिया लेकिन अब ले रहा हूं। बिहार में बदलाव के लिए उनसे फीस ले रहे हैं, जिनके लिए अब तक काम किया है ताकि ये टेंट लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि मुझपर सवाल उठ रहे हैं कि मैं इतने पैसे कहां से ला रहा हूं तो मैं बता देना चाहता हूं कि ये मेरी मेहनत की कमाई है, द’लाली के पैसे नहीं हैं।

विदित है कि पिछले महीने प्रशांत किशोर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गुप्त मुलाकात हुई थी। इसे लेकर कई सवाल भी खड़े होने लगे थे कि आखिर इस मुलाकात के पीछे का क्या कारण है लेकिन इस मुलाकात को लेकर अब प्रशांत किशोर ने स्पष्ट कर दिया है कि मुलाकात के क्या मायने थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments