Homeराष्ट्रीयनुपूर शर्मा के खिलाफ कुवैत में प्रदर्शन करना पड़ गया भारी, वीजा...

नुपूर शर्मा के खिलाफ कुवैत में प्रदर्शन करना पड़ गया भारी, वीजा रद्द, अब कभी नहीं मिलेगी एंट्री

NEWS DESK : वि’वादित टि’प्पणी मामले में बीजेपी से नि’ष्कासित प्रवक्ता नुपूर शर्मा (Ex Bjp Leader Nupur Sharma) को लेकर देश-विदेश में लोगों के प्रदर्शन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुवैत (Kuwait Protest) में भी इस मामले पर काफी प्रदर्शन किया जा रहा है। हालांकि इस बीच एक ऐसी खबर कुवैत से आयी है, जहां कुछ लोगों ने 10 जून को प्रदर्शन किया लेकिन ये प्रदर्शन उन लोगों के लिए मु’सीबत बनकर खड़ा हो गया है।

प्रदर्शन करना पड़ गया महंगा

दरअसल, प्रदर्शन करने के बाद उन्हें गि’रफ्तार कर लिया गया है। अब कहा जा रहा है कि ये लोग दोबारा कुवैत भी नहीं जा सकेंगे। प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने ट्रकों में भर लिया और कानून तो’ड़ने के आरोप उन्हें गि’रफ्तार किया गया और वीजा रद्द कर नि’र्वासन केंद्र भेजा गया।

ये भी पढ़ें : नुपूर शर्मा को लेकर भ’ड़की हिं’सा पर सीएम नीतीश का बड़ा बयान, कर दी कई लोगों की बोलती बंद

अब बताया जा रहा है कि इन सभी लोगों को वापस डिपोर्ट किया जाएगा और ये लोग कुवैत में प्र’तिबंधित लोगों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर इन लोगों को प्रदर्शन करने के लिए किसने उकसाया।

कानून का करना होगा पालन

एक खबर के मुताबिक,” कुवैत सरकार ने कहा कि देश में रहने वाले सभी लोगों को यहां का कानून पर अमल करना होगा। प्रदर्शन करने वाले लोगों हिंदुस्तानी, पाकिस्तानी और बांग्लादेशी लोग शामिल हैं। ” बता दें कि कुवैत में प्रदर्शन करना ग़ै’र कानूनी माना जाता है। ऐसे में इस तरह गतिविधियों से दूर रहना ही वहां रह रहे लोगों के उचित है।

नूपुर शर्मा के खि’लाफ ना सिर्फ कुवैत बल्कि अन्य मु’स्लिम देशों में भी मोर्चा खुला हुआ है। नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर वि’वादित बयान दिया था, जिसके बाद माहौल ग’रम हो गया। हिंदुस्तान में भी पिछले दिनों कई जगहों पर हिं’सा देखने को मिली और इस मामले में कई लोगों को गि’रफ्तार भी किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments