Anand Mohan : रिहाई के बाद आनंद मोहन दिखाएंगे सियासी ताकत, इस महीने पटना में करेंगे बड़ी रैली, भर दी हुंकार

SHARE:

Anand Mohan

Anand Mohan : जेल से रिहाई के बाद पूर्व सांसद आनंद मोहन (Anand Mohan) एकबार फिर सियासी तौर पर एक्टिव हो गये हैं। रिहाई को लेकर मचे काफी हो-हल्ला के बाद अब उन्होंने बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने बिहार में अपनी सियासी ताकत दिखाने के लिए हुंकार भर दी है।

आनंद मोहन ने भरी हुंकार

पूर्व सांसद आनंद मोहन (Anand Mohan) ने रोहतास के बिक्रमगंज में हुंकार भरते हुए कहा कि आगामी नवंबर महीने में पटना में एक बड़ी रैली करेंगे और एकबार फिर अपनी सियासी ताकत से राजनीतिक विरोधियों को ललकारेंगे। रैली की तैयारियां शुरू कर दी गई है और लोगों को निमंत्रण भी दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : RCP Singh : इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे आरसीपी सिंह!, नीतीश के समीकरण में सेंधमारी की तैयारी

Anand Mohan

आनंद मोहन दिखाएंगे सियासी ताकत

फिलहाल दावा किया जा रहा है कि आनंद मोहन (Anand Mohan) की इस बड़ी रैली में 10 लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। गौरतलब है कि हाल ही में नीतीश सरकार ने कानून में एक बड़ा बदलाव करते हुए गोपालगंज डीएम जी.कृष्णैया हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे आनंद मोहन को जेल से रिहा करा दिया।

Anand Mohan
Anand Mohan

रिहाई के बाद सियासत गर्म

आनंद मोहन (Anand Mohan) की रिहाई के बाद बिहार की सियासत भी काफी गर्म रही। वहीं, आनंद मोहन की रिहाई के बाद जी. कृष्णैया की वाइफ उमा कृष्णैया ने रिहाई के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है और फिर से आनंद मोहन को जेल भेजने की मांग की है।

और पढ़ें