Pawan Singh : पवन सिंह जाएंगे राज्यसभा?, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, सियासी हलचल तेज

SHARE:

Pawan Singh

Pawan Singh : बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गरम हो गया है। इस बीच भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार और बीजेपी नेता पवन सिंह पार्टी कार्यालय पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है। इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

Pawan Singh : पवन सिंह जाएंगे राज्यसभा!

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से हुई इस मुलाकात के बाद पवन सिंह ने कहा कि “मैं पार्टी का सिपाही हूं, मालिक जो चाहेंगे वही होगा।” हालांकि, उन्होंने इसे शिष्टाचार भेंट बताया और राज्यसभा उम्मीदवारी से जुड़े सवालों पर सीधे तौर पर कुछ भी कहने से परहेज किया।

ये भी पढ़ें : Amit Shah in Bihar : “चुन-चुनकर घुसपैठियों को निकालेंगे बाहर”, नेपाल बॉर्डर से गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा एलान

Pawan Singh
Pawan Singh

दरअसल, इस मर्तबा भाजपा कोटे से भोजपुरी फिल्मों के पावरस्टार पवन सिंह को राज्यसभा भेजे जाने की जोरदार चर्चा चल रही है। हालांकि, पार्टी की तरफ से अबतक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन नितिन नवीन से हुई इस मुलाकात के बाद चर्चा एकबार फिर जोर पकड़ ली है।

रणनीति और समीकरण पर मंथन

सूत्रों के मुताबिक राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेतृत्व संगठनात्मक संतुलन, क्षेत्रीय समीकरण और राजनीतिक संदेश जैसे पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ नेताओं और संभावित नामों के साथ संवाद की प्रक्रिया जारी है।

Pawan Singh
Pawan Singh

गौरतलब है कि हालिया विधानसभा चुनाव में पवन सिंह ने भाजपा के लिए सक्रिय प्रचार अभियान चलाया था। फिलहाल आधिकारिक सूची का इंतजार है लेकिन इतना तय है कि इस मुलाकात ने बिहार की सियासत में हलचल जरूर बढ़ा दी है।