Petrol diesel price today 15 october 2026 : भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार की सुबह एकबार फिर पेट्रोल और डीज़ल की नई दरें जारी कर दी हैं, जिसका सीधा संबंध आम आदमी से है। जॉब करने वाले लोगों से लेकर व्यवसायी वर्ग तक की निगाहें पेट्रोल-डीजल के दाम पर टिकी रहती हैं।
कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट में काफी अंतर
बड़ी बात ये है कि इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड के 105 डॉलर प्रति बैरल रहने के बावजूद सरकारी पंपों पर आज भी पेट्रोल-डीजल की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रदेश के अलग-अलग टैक्स ढांचों की वजह से कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट में काफी अंतर है।

पटना और रांची में क्या है रेट?
बिहार की राजधानी पटना की बात करें तो यहां पेट्रोल 113.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर है। झारखण्ड की राजधानी रांची में आज पेट्रोल की कीमत 106.19 रुपये प्रति लीटर है, वहीं डीजल की कीमत 101.31 रुपये प्रति लीटर है। देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 102.12 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है।

लखनऊ और कोलकाता में क्या है हाल?
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत आज 102.05 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल की कीमत 95.55 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की दर 113.47 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल की दर 99.82 रुपये प्रति लीटर है।
अन्य शहरों में जानें क्या है रेट
• बेंगलुरु : पेट्रोल ₹111.68 और डीजल ₹99.56
• हैदराबाद : पेट्रोल ₹116.15 और डीजल ₹104.23
• पटना : पेट्रोल ₹113.37 और डीजल ₹99.36
• जयपुर : पेट्रोल ₹112.66 और डीजल ₹98.25
• लखनऊ : पेट्रोल ₹101.86 और डीजल ₹95.36
• गुरुग्राम : पेट्रोल ₹102.97 और डीजल ₹95.64
• नोएडा : पेट्रोल ₹101.96 और डीजल ₹95.44
मुंबई : पेट्रोल ₹111.21 और डीजल ₹97.83
कोलकाता : पेट्रोल ₹113.51 और डीजल ₹99.82
चेन्नई : पेट्रोल ₹107.76 और डीजल ₹99.55





