Homeझारखण्डPolice Encounter in Dhanbad : धनबाद में पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन, प्रिंस...

Police Encounter in Dhanbad : धनबाद में पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन, प्रिंस खान गिरोह के तीन गुर्गों का एनकाउंटर, मची सनसनी

Police Encounter in Dhanbad : धनबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कुख्यात प्रिंस खान के गिरोह के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने भागाबांध ओपी क्षेत्र में अपराधियों की घेराबंदी की, जहां मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह के तीन गुर्गे बुरी तरह से जख्मी हो गये।

धनबाद में पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन

बताया जा रहा है कि इनमें से दो गुर्गों को पैर में गोली लगी है जबकि एक का पैर टूट गया है। फिलहाल पुलिस ने तीनों को अरेस्ट कर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। दरअसल, पुलिस को इन अपराधियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी कि ये किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना के बाद धनबाद पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन चलाया और इनकी घेराबंदी की। इस दौरान ये सभी अपराधी पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश करने लगे और फिर फायरिंग शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें : पटना के 2 बड़े स्कूलों पर FIR, CBSE के नाम पर चल रहा था बड़ा खेल, प्रशासन का बड़ा एक्शन, मचा हड़कंप

Police Encounter in Dhanbad
Police Encounter in Dhanbad

प्रिंस खान गिरोह के तीन गुर्गों का एनकाउंटर

प्रिंस खान गिरोह के गुर्गों की फायरिंग के बाद पुलिस ने भी करारा जवाब दिया और तीन अपराधियों को बुरी तरह जख्मी कर दिया। पुलिस ने घायल बदमाशों की पहचान कर ली है। इनमें अमन सिंह उर्फ कुबेर, विक्की डोम और अफजल उर्फ अमन शामिल हैं। अमन सिंह उर्फ कुबेर पलामू जिले का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि विक्की डोम धनबाद का निवासी है।

वहीं, अफजल उर्फ अमन धनबाद के वासेपुर इलाके का रहने वाला है। मुठभेड़ के दौरान अफजल का पैर टूट गया है। इन अपराधियों में अमन सिंह उर्फ कुबेर, विक्की डोम और अमन सिंह उर्फ कुबेर को पैर में गोली लगी है, जबकि छत से कूदने के दौरान अफजल उर्फ अमन का पैर टूट गया।

Police Encounter in Dhanbad
Police Encounter in Dhanbad

पुलिस ने मौका-ए-वारदात हथियार और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद हथियारों की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन हथियारों का इस्तेमाल पहले किन-किन आपराधिक घटनाओं में किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments