Homeबिहार14 दिनों तक बिहार में रहेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, वि'रोधी प'रेशान,...

14 दिनों तक बिहार में रहेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, वि’रोधी प’रेशान, जानिए आखिर क्या है खास प्लान

PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी बिहार आ सकते हैं। बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मदन मोहन झा की माने तो अगले साल फरवरी में राहुल गांधी बिहार आ सकते हैं। राहुल गांधी के इस कदम से वि’रोधी प’रेशान हो गये हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में बिहार भी होगा शामिल

बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मदन मोहन झा के मुताबिक फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा का पहला चरण जारी है लिहाजा दूसरे चरण की यात्रा में राहुल गांधी बिहार में करीब 14 दिनों की यात्रा कर सकते हैं। इस यात्रा की तैयारी की समीक्षा के लिए रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह पटना आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह बिहार के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से चर्चा करेंगे और भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में समीक्षा करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments