HomeबिहारWeather alert : बिहार में बारिश का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने...

Weather alert : बिहार में बारिश का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने घने कोहरे की भी जारी की चेतावनी

Weather alert : बिहार के लिए मौसम विभाग ने एकबार फिर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कुछ जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कई जिलों में बारिश भी हो सकती है, जिसके बाद तापमान में एकबार फिर गिरावट दर्ज की जाएगी।

Weather alert : बिहार के इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के 5 जिलों (पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण) में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में सुबह में विजिबिलिटी कम रहेगी। वहीं, राजधानी पटना में भी बादल और धूप की आंखमिचौली देखने को मिलेगी।

Weather alert
Weather alert r

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बिहार में घना कोहरा छाने के पीछे कई कारण हैं। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है लेकिन इसके चलते वातावरण में नमी बनी हुई है।

ये भी पढ़ें : Double Decker Bus Birthday Party : गंगा किनारे डबल डेकर बस में मनाएं बर्थडे और पार्टी, जानिए कितना होगा खर्च और क्या होगी खासियत

Weather alert
Weather alert

बारिश की भी चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के अंदर बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। रात के तापमान में सामान्य से 1 से 2 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। हालांकि, 10 फरवरी से ठंड कम हो जाएगी।

Weather alert
Weather alert
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments