Ranji Trophy Bihar vs Mizoram : मिजोरम के खिलाफ मुकाबले के लिए बिहार रणजी टीम घोषित, यहां देखें पूरी टीम लिस्ट

SHARE:

Ranji Trophy Bihar vs Mizoram

Ranji Trophy Bihar vs Mizoram : रणजी ट्रॉफी 2025-26 के तहत 16 से 19 नवंबर तक पटना के मोइन-उल-हक़ स्टेडियम में खेले जाने वाले बिहार बनाम मिजोरम मुकाबले के लिए बिहार टीम की घोषणा कर दी गई है। सीनियर चयन समिति द्वारा जारी सूची के अनुसार कुल 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिन्हें घरेलू मैदान पर होने वाले इस महत्वपूर्ण मैच में प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा।

Ranji Trophy Bihar vs Mizoram
Ranji Trophy Bihar vs Mizoram

Ranji Trophy Bihar vs Mizoram : बिहार की टीम घोषित

घोषित टीम में साकिबुल गनी (कप्तान), मंगल महरौर, कुमार रजनीश, आयुष लोहारुका, बिपिन सौरभ, सूरज कश्यप, हिमांशु सिंह, अमोद यादव, सुमन कुमार, मलय राज, आशीष कुमार, पीयूष कुमार सिंह, सचिन कुमार और खालिद आलम शामिल हैं। चयन समिति के सदस्यों चेतन शर्मा, हरविंदर सिंह, सुनील कुमार सिंह, अनंत प्रकाश और विष्णु शंकर ने आधिकारिक रूप से इस टीम को स्वीकृति प्रदान की है।

ये भी पढ़ें : IPL 2026 : जडेजा, सैमसन, शमी और अर्जुन तेंदुलकर की बदल गई IPL टीम, सैम करन समेत ये खिलाड़ी भी हुए ट्रेड

Ranji Trophy Bihar vs Mizoram
Ranji Trophy Bihar vs Mizoram

दोनों टीमों ने जमकर किया अभ्यास

बिहार टीम इस मुकाबले को लेकर पूर्ण रूप से केंद्रित और तैयार है। मैच से पहले दोनों टीमों ने मोइन-उल-हक़ स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया, जिसमें बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण की विभिन्न सत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया। खिलाड़ियों ने अपनी लय को मजबूत बनाने के साथ-साथ मैच परिस्थितियों में ढलने के लिए सक्रिय रूप से तैयारी की।

Ranji Trophy Bihar vs Mizoram
Ranji Trophy Bihar vs Mizoram

बिहार की टीम घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाने और इस महत्वपूर्ण मुकाबले में प्रभावी प्रदर्शन करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने मीडिया से भी आग्रह किया है कि वे इस मुकाबले को नजदीक से देखने, कवरेज करने और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए उपस्थित रहें।

Ranji Trophy Bihar vs Mizoram
Ranji Trophy Bihar vs Mizoram
और पढ़ें