Homeक्राइमShaista Parveen : शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम को लेकर बहुत बड़ी...

Shaista Parveen : शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम को लेकर बहुत बड़ी खबर, यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन

Shaista Parveen : माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) की मुश्किलें और भी बढ़ने वाली हैं क्योंकि फरार शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम को लेकर अब पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है और उनपर शिकंजा और भी कस दिया है।

बढ़ गई शाइस्ता परवीन की मुश्किलें

दरअसल, माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) और बमबाज गुड्डू मुस्लिम विदेश भागने की फिराक में हैं लिहाजा लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है। लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद शाइस्ता परवीन अब विदेश नहीं भाग सकेगी। विदित है कि उमेश पाल मर्डरकेस में अतीक अहमद की बीवी पर 50 हजार रुपये का इनाम है।

ये भी पढ़ें : Sex Racket ka khulasa : हाइप्रोफाइल सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, भोजपुरी फिल्म की हीरोइन भी गिरफ्तार

Shaista Parveen

यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन

बड़ी बात ये है कि अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) के साथ-साथ बमबाज गुड्डू मुस्लिम, शूटर साबिर के खिलाफ भी लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। बमबाज गुड्डू मुस्लिम और शूटर साबिर पर 5-5 लाख रुपये का इनाम है। फिलहाल लुकआउट नोटिस जारी होते ही देश के सभी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डों और बंदरगाहों पर भी अलर्ट है। सभी जगह लुकआउट की नोटिस भेज दी गई है।

ये भी पढ़ें : Atiq Ahmad Lifestyle : अतीक अहमद इन चीजों का था बेहद शौकीन, जानकर उड़ जाएंगे होश, ऐसी थी माफिया की लाइफस्टाइल

Shaista Parveen
Shaista Parveen

प्रयागराज पुलिस के पास पुख्ता जानकारी

दरअसल, प्रयागराज पुलिस के पास ये पुख्ता जानकारी है कि शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) का पासपोर्ट बना हुआ है लेकिन गुड्डू मुस्लिम और साबिर के बारे में कोई जानकारी नहीं है। आपको बता दें कि 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में ही उमेश पाल और उसके दो सरकारी गनर का मर्डर कर दिया गया था। गौरतलब है कि अतीक अहमद की पत्नी 83 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से अबतक बाहर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments