Tej Pratap : “पिता के बूते हैं तेजस्वी यादव”, छोटे भाई पर खूब बरसे तेजप्रताप यादव, महुआ के लिए बता दिया फ्यूचर प्लान

SHARE:

Tejashwi Yadav

Tej Pratap : लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के बड़े लाल और जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है और कहा है कि वे हमारे पिता के बूते हैं लिहाजा जननायक नहीं हैं।

तेजस्वी पर खूब बरसे Tej Pratap

पटना में पत्रकारों से बातें करते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी है, लोहिया जी हैं लेकिन तेजस्वी यादव नहीं हैं। जब वे अपने बूते आ जाएंगे तो फिर हम उन्हें जननायक कहेंगे। इसके साथ ही तेजप्रताप यादव ने कहा कि वे लगातार महुआ विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। उन्हें जनसमर्थन मिल रहा है।

ये भी पढ़ें : गिरिराज सिंह पर पप्पू यादव का विवादित बयान, कहा कुछ ऐसा कि मच जाएगा हंगामा, ओवैसी को भी नहीं छोड़ा

Tej Pratap
Tej Pratap

महुआ के लिए बताया फ्यूचर प्लान

तेजप्रताप यादव ने वादा किया कि महुआ में विजयी पताका फहराने के बाद वे वहां इंजीनियरिंग कॉलेज के साथ-साथ एक क्रिकेट स्टेडियम भी बनवाएंगे। उस क्रिकेट स्टेडियम में वे भारत और पाकिस्तान का मैच करवाएंगे।

ये भी पढ़ें : छठ पर्व के पहले दिन बिहार में 11 लोगों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार

Tej Pratap
Tej Pratap

“नहीं हूं आरजेडी में इसलिए ….”

वहीं, बिहार में लालटेन युग का अंत होने के सवाल पर तेजप्रताप ने कहा कि एलईडी लाइट तो हमारी कार में भी है। हम लालटेन में हैं नहीं तो लालटेन युग का अंत होगा या नहीं, ये नहीं बता सकते। इस सवाल का जवाब वे लोग ही देंगे। मैं आरजेडी में नहीं हूं लिहाजा मैं बताने में सक्षम नहीं हूं।

Tej Pratap
Tej Pratap

 

और पढ़ें