Montha Cyclone Live : बिहार में ‘मोंथा तूफान’ का असर, इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं, हो जाएं सतर्क

SHARE:

Bihar me Mausam

Montha Cyclone Live : बिहार में ‘मोंथा चक्रवात’ का असर दिखने लगा है। सूबे के कई जिलों में मौसम बिगड़ने लगा है और बारिश हो रही है। राजधानी पटना सहित 8 जिलों में बारिश हो रही है। वहीं, कई जिलों में घने बादल छाए हुए हैं।

Montha Cyclone Live, इस दिन होगी तेज बारिश

मौसम विभाग की माने तो ‘मोंथा तूफान’ की वजह से अगले 48 घंटे में बिहार के कई जिलों में बारिश होगी और तेज हवाएं चलेंगी। इस संबंध में मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है कि 30 और 31 अक्टूबर को बिहार के कई जिलों में तेज बारिश होगी।

ये भी पढ़ें :  “पिता के बूते हैं तेजस्वी यादव”, छोटे भाई पर खूब बरसे तेजप्रताप यादव, महुआ के लिए बता दिया फ्यूचर प्लान

Montha Cyclone Live
Montha Cyclone Live

7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

30 अक्टूबर को बिहार के 7 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। वहीं, 31 अक्टूबर को राजधानी पटना समेत 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी लिहाजा लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Montha Cyclone Live
Montha Cyclone Live

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवात मोंथा अब तूफान में बदल गया है। आंध्रप्रदेश के मछलीपट्टनम तट से टकराने के बाद तेजी से अब उत्तर दिशा की तरफ बढ़ रहा है। फिलहाल इसकी रफ्तार 100-110 किमी प्रति घंटे की है।

Montha Cyclone Live
Montha Cyclone Live

उत्तर की तरफ बढ़ रहा Montha Cyclone

विशेषज्ञों के मुताबिक ये कमजोर पड़कर ओडिशा और छत्तीसगढ़ होते हुए झारखण्ड और बिहार की तरफ बढ़ रहा है। इसकी वजह से ही बिहार के कई जिलों में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है।

और पढ़ें