Tejashwi Yadav : आखिरकार महागठबंधन ने अपने सीएम फेस की घोषणा कर दी। जी हां, तेजस्वी यादव महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। इसकी विधिवत घोषणा गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान की गई।
Tejashwi Yadav होंगे सीएम फेस
मीडिया से मुखातिब होते हुए कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घोषणा की कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे। साथ ही डिप्टी सीएम “सन ऑफ मल्लाह” के नाम से पहचाने जाने वाले मुकेश सहनी होंगे। उप मुख्यमंत्री और भी लोग बनाए जाएंगे, जो पिछड़े समुदाय से होंगे।

एनडीए से अशोक गहलोत ने पूछा सवाल
अशोक गहलोत ने स्पष्ट कहा कि महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव होंगे लेकिन अब एनडीए बताए कि उनकी तरफ से कौन मुख्यमंत्री का चेहरा है। वे सिर्फ नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे, ऐसा कहने से नहीं होगा।

तेजस्वी यादव ने जताया आभार
वहीं, इस घोषणा के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझ पर फिर से विश्वास करने के लिए सभी दलों का दिल से धन्यवाद। मैं सभी की उम्मीदों पर खरा उतरुंगा और 20 साल पुरानी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

