HomeबिहारWeather alert : अगले कुछ घंटों में इन इलाकों में होगी तेज...

Weather alert : अगले कुछ घंटों में इन इलाकों में होगी तेज बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, वज्रपात की भी आशंका

Weather alert : मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट (Weather alert) जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ घंटों में कई इलाकों में तेज बारिश के साथ वज्रपात हो सकता है। तेज बारिश का सिस्टम लगातार सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक साइक्लोन सर्किल और टर्फ रेखा के असर से देश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश के आसार हैं।

इन इलाकों में होगी बारिश

मौसम विभाग (Weather alert) के मुताबिक अगले कुछ घंटों में बिहार की राजधानी पटना के अलावा वैशाली, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, पश्चिम चंपारण, सारण, बेगूसराय, लखीसराय जिले के कई भागों में तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने वज्रपात होने की भी आशंका जतायी है।

ये भी पढ़ें : मौसम विभाग का अलर्ट, इन 19 जिलों में होगी तेज बारिश, वज्रपात से 6 लोगों की मौत

Weather alert
Weather alert
WEATHER ALERT
BIHAR WEATHER-ALERT

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग (Weather alert) के मुताबिक इन जिलों में बारिश के साथ-साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने बिगड़ते मौसम (Weather alert) को देखते हुए लोगों को चेताया है और कहा है कि वे सतर्क और सावधान रहें। साथ ही बारिश के दौरान पेड़ के नीचे न छिपे। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में न जाएं और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments