Shaista Parveen : अतीक अहमद के परिवार में बड़ी कलह!, शाइस्ता और अशरफ की पत्नी जैनब में बढ़ी तकरार, ये है बड़ी वजह
Shaista Parveen : अतीक अहमद के मर्डर के बाद अब माफिया के घर में कलह बढ़ गई है। शाइस्ता परवीन और अशरफ की बीवी जैनब में तकरार बढ़ गई है।

हाइलाइट्स
Shaista Parveen : अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। शाइस्ता परवीन पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। एकतरफ जहां माफिया अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता परवीन के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हो गया है तो दूसरी तरफ घरेलू मोर्चे पर भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। शाइस्ता परवीन और अशरफ की पत्नी जैनब के बीच तकरार बढ़ गई हैं।
शाइस्ता-जैनब के बीच बढ़ी तकरार
83 दिन बाद यूपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) और अशरफ की बीवी जैनब के बीच आपसी कलह बढ़ने की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि जिस जैनब की शादी शाइस्ता परवीन ने अपने देवर अशरफ से धूमधाम से करायी थी, लेकिन बाद में उन दोनों के बीच रिश्ते में दरार आ गई है।
ये भी पढ़ें : Shaista Parveen : शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम को लेकर बहुत बड़ी खबर, यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन

अतीक अहमद के परिवार में बड़ी कलह
ये बड़ा खुलासा माफिया अतीक अहमद के वकील हनीफ ने की है। हनीफ की माने तो अतीक अहमद और अशरफ के जिंदा रहते हुए भी जैनब ने प्रॉपर्टी बंटवारे की मांग की थी। हालांकि जब दोनों भाइयों का मर्डर हो गया तो उसके बाद जैनब ने और भी बुरा बर्ताव करना शुरू कर दिया।

आखिर क्यों जैनब कर रही बुरा बर्ताव?
हनीफ के मुताबिक जैनब..असद को अपने पति अशरफ की मौत का जिम्मेदार मानती है। जैनब ने कहा था कि अगर असद उमेशपाल मर्डरकेस में शामिल नहीं होता तो आज अशरफ जिंदा होता। कहा जा रहा है कि एकबार अगर जैनब और शाइस्ता (Shaista Parveen) आमने-सामने आ गये तो दोनों संपत्ति के बंटवारे को लेकर बात कर सकते हैं। अतीक-अशरफ के पास अरबों की दौलत है और अब इस दौलत की मालकिन शाइस्ता और जैनब हैं। शाइस्ता के 4 बेटे हैं तो जैनब की 2 बेटियां हैं।
ये भी पढ़ें : Sex Racket ka khulasa : हाइप्रोफाइल सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, भोजपुरी फिल्म की हीरोइन भी गिरफ्तार

वकील का बड़ा खुलासा
वकील हनीफ के मुताबिक एकबार एक बिजनेसमैन ने शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) को वसूली के तौर पर फॉर्च्यूनर कार दी थी, जिसके बाद ये बात जैनब को पता लग गई थी और फिर वो काफी नाराज हुई थी। इसके बाद वो बरेली जेल भी गई थी और अशरफ से मिलकर वैसी ही कार की मांग की थी, जिसके बाद उस बिजनेसमैन को फोनकर अशरफ ने जैनब के लिए फॉर्च्यूनर मंगायी थी।