Rain Alert : बिहार के इन 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 2 से 3 घंटों में तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश, वज्रपात की भी चेतावनी

SHARE:

Aaj ka Mausam

Rain Alert : बिहार में एकबार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से एकबार फिर राहत मिली है लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने बिहार के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट (Rain Alert) जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 घंटों में बिहार के 12 जिलों में बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी आशंका जतायी है।

मौसम विभाग की माने तो अगले 2 से 3 घंटे में पटना, जहानाबाद, नालंदा, सहरसा, सुपौल, गया, अरवल, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बेगूसराय में तेज हवा और मेघ-गर्जन के साथ-साथ बारिश होने की पूरी संभावना है। इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हो सकती है लिहाजा मौसम विभाग ने इन जिलों के वासियों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।

RAIN ALERT
RAIN ALERT

फिलहाल खराब वेदर को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहें। अगर वे खुले में हो तो तुरंत पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रहें। किसान अपने खेतों में न जाएं और मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

RAIN ALERT
RAIN ALERT
और पढ़ें