Train Accident : फिर हुआ बड़ा हादसा, रेलवे ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से 8 की मौत, मचा कोहराम

SHARE:

Train Accident

Train Accident : देव दीपावली के मौके पर एकबार फिर बड़ा हादसा हुआ है। उत्तर प्रदेश के चुनार रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से 8 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना के बाद मौके पर हाहाकार मच गया है।

चुनार में Train Accident

बताया जा रहा है कि वाराणसी में गंगा स्नान करने के लिए सभी श्रद्धालु जा रहे थे। सभी पैसेंजर ट्रेन से चुनार पहुंचे थे और वाराणसी के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए ट्रैक पार कर रहे थे, तभी ये हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक पैसेंजर ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर खड़ी थी, जिससे श्रद्धालु उतरे और प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर जाने के लिए शॉर्टकट में ट्रैक पार कर रहे थे, तभी कालका एक्सप्रेस मौके से गुजरी और सभी लोग ट्रेन की चपेट में आ गये।

ये भी पढ़ें : Train Accident : पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में 5 की मौत, मचा कोहराम, मौके पर पहुंचे रेल अधिकारी

Train Accident
Train Accident

घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती

इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग बुरी तरह से जख्मी हैं। इस हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई और चीख-पुकार मच गई। फिलहाल मौके पर रेलवे के बड़े अधिकारी पहुंच गये हैं। घायलों को तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Train Accident
Train Accident

 

और पढ़ें