IPL 2026 : फ्रेंचाइजी क्रिकेट के महाकुंभ आईपीएल 2026 में एक बड़ा उलटफेर हुआ है, जिसके बाद क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें अब ट्रेड होने वाले खिलाड़ियों पर टिक गई है। जी हां, इस मर्तबा आईपीएल 2026 में रविन्द्र जडेजा चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के हिस्सा नहीं होंगे तो संजू सैमसन भी राजस्थान रॉयल्स (RR) की तरफ से खेलते नहीं नजर आएंगे। वहीं, सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी अब मुंबई इंडियंस से नहीं खेलेंगे।
IPL 2026 : सर जड्डू और सैमसन खेलेंगे इस टीम से
इस बार आईपीएल 2026 में सर जड्डू यानी रविंद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स से खेलते नजर आएंगे, वहीं संजू सैमसन सीएसके के हिस्सा होंगे। रविन्द्र जडेजा 14 करोड़ रुपये की मोटी रकम के साथ राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते नजर आएंगे, वहीं संजू सैमसन 18 करोड़ की मोटी रकम के साथ चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़ेंगे। आपको बता दें कि दोनों टीमों की तरफ से ये डील लंबे वक्त से चल रही थी।
ये भी पढ़ें : भारत के इस बल्लेबाज ने रचा इतिहास, 8 गेंद पर 8 छक्के जड़ तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

इन खिलाड़ियों का भी हुआ ट्रेड
वहीं, ट्रेड विंडो में जडेजा, सैमसन के साथ-साथ सैम करन, मो. शमी, मयंक मार्कण्डेय, नीतीश राणा, देनोवन फरेरा भी अब दूसरी टीम से खेलते नजर आएंगे। इनमें मो. शमी अब सनराइजर्स हैदराबाद से लखनऊ सुपरजाइंट्स टीम में चले गये हैं। वे 10 करोड़ की फीस पर एलएसजी का हिस्सा होंगे।

सैम करन RR के होंगे हिस्सा
वहीं, सैम करन चेन्नई सुपरकिंग्स से राजस्थान रॉयल्स चले गये हैं। उन्हें 2.4 करोड़ रुपये मिलते रहेंगे। वहीं, लेग स्पिनर मयंक मार्कण्डेय कोलकाता नाइटराइडर्स से मुंबई इंडियंस वापस लौट आए हैं। उन्हें 30 लाख रुपये के मौजूदा शुल्क पर ही रखा गया है।

एलएसजी में गये अर्जुन तेंदुलकर
वहीं, सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपरजाइंट्स में शामिल हो गये हैं। उन्हें भी 30 लाख रुपये के मौजूदा शुल्क पर शामिल किया गया है। वहीं, नीतीश राणा दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनेंगे। उन्हें राजस्थान रॉयल्स से ट्रांसफर किया गया है। उन्हें 4.2 करोड़ की फीस पर दिल्ली कैपिटल्स में शामिल किया गया है।
डोनोवन फरेरा की RR में वापसी
वहीं, दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा की एकबार फिर राजस्थान रॉयल्स में वापसी हुई है। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स से ट्रांसफर किया गया है। उनकी फीस 75 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये कर दी गई है।
