Bihar Result : पहला चुनाव…आखिरी सांस, काउंटिंग के बीच जनसुराज प्रत्याशी का निधन, समर्थकों में शोक की लहर, पसरा मातम

SHARE:

Bihar Result

Bihar Result : प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एकतरफ पार्टी की करारी हुई तो दूसरी तरफ रिजल्ट वाले दिन जनसुराज प्रत्याशी का निधन हो गया, जिससे उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

Bihar Result : जनसुराज प्रत्याशी की थम गई सांसें

बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट वाले दिन यानी 14 नवंबर दिन शुक्रवार को तरारी विधानसभा क्षेत्र के जनसुराज प्रत्याशी चंद्रशेखर सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। दरअसल, जन सुराज प्रत्याशी चंद्रशेखर सिंह को चुनाव प्रचार के दौरान ही 31 अक्टूबर को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन रिजल्ट वाले दिन ही उनका निधन हो गया। जनसुराज प्रत्याशी चंद्रशेखर सिंह के निधन पर उनके विरोधी और समर्थक भी शोक में डूबे हुए हैं।

ये भी पढ़ें : Prashant Kishor : करारी हार के बाद प्रशांत किशोर कर सकते हैं बड़ा एलान, करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

Bihar Result
Bihar Result

इलाके में ‘मास्टर साहब’ के नाम से थे प्रसिद्ध

गौरतलब है कि चंद्रशेखर सिंह एक रिटायर्ड प्रधान अध्यापक थे। वे भोजपुर के कुरमुरी गांव के निवासी थे। वे अपने इलाके में मास्टर साहब के नाम से प्रसिद्ध थे। इलाके में उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा खूब थी। हालांकि, वे पहली बार चुनाव लड़ रहे थे। उनकी छवि एक जुझारू शिक्षक नेता की रही है। वे शिक्षक संघ के सक्रिय पदाधिकारी रहे हैं। इसके साथ ही वे ब्रह्मर्षि समाज के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी नेतृत्व किया है। इलाके में उनका खूब प्रभाव था। वे भूमिहार जाति से आते थे।

Bihar Result
Bihar Result

उनके परिवार में दो बेटे इंजीनियर अंजल किशोर सिंह, ज्ञानू कुमार सिंह, और एक बेटी अर्चना हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

और पढ़ें