Bihar MSME sector growth : MSME सेक्टर में बिहार की प्रगति को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने खुशी जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जीतन राम मांझी ने कहा है कि बिहार MSME सेक्टर में निरंतर आगे बढ़ रहा है और मौजूदा वित्तीय वर्ष में बिहार के अंदर MSME सेक्टर में जो विकास हुआ है, वह यह बताने को काफ़ी है कि जल्द ही बिहार देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा होगा।
Bihar MSME sector growth : बिहार ने MSME सेक्टर में लिखा नया इतिहास
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में देश के 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बाज़ी मारी है। केवल 9 ऐसे राज्य ही बिहार से आगे हैं, जो पहले से विकसित राज्यों की श्रेणी में आते हैं। जल्द ही बिहार इन्हें राज्यों के साथ खड़ा होगा।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में नवंबर महीने तक के जो आंकड़े विभाग के पास है, उसके मुताबिक़ राज्य में MSME सेक्टर से आनेवाली 4 लाख 79 हजार 446 इकाइयां लग चुकी हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में ही बिहार 5 लाख MSME इकाइयों के लक्ष्य को हासिल कर लेगा।
जतन राम मांझी ने कहा कि विभागीय आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023-24 से पहले लघु उद्योगों के लगने के संख्या कम थी। 2022-23 में यह 321253, 2021-22 में 219536 और 2020-21 में 89788 थी। जाहिर है कि 2023-24 से MSME इकाइयों की संख्या में तेजी आयी। जीतन राम मांझी ने बिहार में MSME सेक्टर के अंदर हुए इस परिवर्तन का श्रेय केंद्र सरकार और बिहार सरकार की औद्योगिक नीति को भी दिया।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की सकारात्मक नीतियों के बूते ही यह बदलाव संभव हुआ है। साथ ही साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन पर काम करते हुए MSME विभाग बिहार को अग्रणी बनाने में जुटा हुआ है।
