HomeबिहारCold alert : बिहार में ठंड है प्रचंड, अगले 5 दिनों तक...

Cold alert : बिहार में ठंड है प्रचंड, अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का हाल, यहां जानिए पूरा अपडेट

Cold alert : बिहार में ठंड एकदम प्रचंड है. सभी जिलों में शीतलहर का प्रकोप है लिहाजा मौसम विभाग ने घने कोहरे और भीषण ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में जारी भारी बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का सीधा असर अब बिहार समेत आसपास के मैदानी इलाकों में महसूस किया जा रहा है.

Cold alert : बिहार में ठंड है प्रचंड

मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों से उतर रही ठंडी और तेज पछुआ हवाओं के कारण राज्यभर में तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है. ठंड बढ़ने से सुबह-शाम शीतलहर जैसी स्थिति बन रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और लोग ठंड से बचाव के उपाय करने को मजबूर हैं.

ये भी पढ़ें : Double Murder : बिहार में डबल मर्डर से मची सनसनी, महिला वार्ड सदस्य को भी उतारा मौत के घाट

Cold alert
Cold alert

जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग की माने तो ये हाल आगे भी जारी रहेगा और अगले 4 से 5 दिनों तक ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. कई जिलों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है. 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक पारा और गिरेगा. विशेषकर उत्तर, उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में कोल्ड-डे जैसी स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है.

Cold alert
Cold alert

फिलहाल भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए मौसम विभाग ने सभी बूढ़े-बुजुर्गों, छोटे बच्चों और बीमार लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है. खुले में जाने से बचने की नसीहत दी है.

Cold alert
Cold alert
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments