Rashmika-Vijay meet PM Modi : साउथ सिनेमा की हॉट जोड़ी में शुमार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर में धूमधाम से शादी कर ली। उनकी शादी के फोटोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और फैंस ने उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं लेकिन इस बीच शादी के बाद इस हॉट कपल ने आज नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की है और रिसेप्शन पार्टी के लिए न्योता दिया है।
Rashmika-Vijay meet PM Modi : पीएम मोदी से मिली हॉट जोड़ी
जानकारी के मुताबिक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 4 मार्च को हैदराबाद में होने वाले अपने वेडिंग रिसेप्शन के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित करने पहुंचे थे। वायरल तस्वीरों में दोनों प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करते और उन्हें शॉल भेंट करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान रश्मिका पीले रंग के एथनिक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, विजय देवरकोंडा ऑल-वाइट लुक में काफी जच रहे थे।

इससे पहले इस कपल ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी और रिसेप्शन के लिए आमंत्रित किया था। आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर में एक निजी समारोह में 26 फरवरी को शादी रचा ली है। इस जोड़ी ने तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए, जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।


