NEET Exam Paper leak NTA action : NEET पेपर लीक मामले में एक्शन में NTA, 47 अधिकारियों को किया बर्खास्त, होगी कानूनी कार्रवाई, यहां जानिए पूरा डिटेल

SHARE:

NEET Exam Paper leak NTA action

NEET Exam Paper leak NTA action : NEET पेपर लीक मामले में अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA एक्शन में आ गई है और 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। जानकारी के मुताबिक बर्खास्त अधिकारियों के खिलाफ क्रिमिनल केस भी दर्ज किया जाएगा।

एक्शन में NTA

अधिकारियों की माने तो ये बड़ा फैसला NTA में बड़े पैमाने पर हो रहे बदलाव के तहत लिया गया है। NTA में सुधार के लिए जल्द ही और एक्शन लिए जाएंगे। गौरतलब है कि एक दिन पहले केन्द्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय के दो सचिवों को बदल दिया था।

NEET Exam Paper leak NTA action
NEET Exam Paper leak NTA action

47 अधिकारियों को किया बर्खास्त

अधिकारियों के अनुसार आउटसोर्सिंग व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा और संस्था में टेक्निकल सुधार भी किए जाएंगे ताकि एग्जामिनेशन को पूरी तरह सुरक्षित किया जा सके। इसके अलावा ऐसा टेस्टिंग सिस्टम तैयार किया जा सके, जिसमें पेपर लीक की गुंजाइश न हो।

ये भी पढ़ें :  बिहार परिवहन विभाग में फेरबदल, 19 अपर जिला परिवहन पदाधिकारियों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट

NEET Exam Paper leak NTA action
NEET Exam Paper leak NTA action

पेपर लीक मामले में NTA की तरफ से अधिकारियों को हटाने की यह कार्रवाई पीएम मोदी के वीडियो मैसेज के 20 घंटे के अंदर की गई।

और पढ़ें