Neeraj kumar medanta me admit : पटना स्नातक सीट से JDU प्रत्याशी नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में भर्ती, जानिए क्या हुआ?

SHARE:

Neeraj kumar medanta me admit

Neeraj kumar medanta me admit : बिहार से बड़ी खबर आ रही है कि बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी नीरज की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और आनन-फानन में उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वे ICU में हैं

मेदांता के ICU में भर्ती हैं नीरज कुमार

रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्ट की परेशानी के बाद उन्हें मेदांता में एडमिट कराया गया है। नीरज कुमार को सोमवार की देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे पहले से ही हार्ट के पेशेंट हैं। गौरतलब है कि MLC चुनाव के दौरान ही नीरज कुमार तबीयत नासाज हुई है।

ये भी पढ़ें : बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 4 ठिकानों पर छापा, मचा हड़कंप

Neeraj kumar medanta me admit
Neeraj kumar medanta me admit

खुलकर आमने-सामने हुए नीरज कुमार-अनंत सिंह

पटना स्नातक चुनाव में उन्हें अपनी ही पार्टी के विधायक अनंत सिंह के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। अनंत सिंह खुलकर जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। वह नीरज कुमार के खिलाफ कई बार बयान दे चुके हैं।

Neeraj kumar medanta me admit
Neeraj kumar medanta me admit

जनसुराज प्रत्याशी का समर्थन कर रहे हैं ‘छोटे सरकार’

वहीं, नीरज कुमार भी लगातार अनंत सिंह पर बगैर नाम लिए पलटवार कर चुके हैं। दोनों के बीच के विवादों को खत्म करने के लिए केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने भी हस्तक्षेप किया था लेकिन अनंत सिंह ने नीरज कुमार के समर्थन में आने की बजाय अनुज सिंह का साथ देने का फैसला किया।

 

और पढ़ें