HomeमनोरंजनNirahua-Amrapali Dubey : फिर दिखेगा निरहुआ और आम्रपाली दुबे का जलवा, 'कलाकंद'...

Nirahua-Amrapali Dubey : फिर दिखेगा निरहुआ और आम्रपाली दुबे का जलवा, ‘कलाकंद’ में दिखेगा रोमांटिक अंदाज

Nirahua-Amrapali Dubey : 2023 की अभी शुरुआत ही हुई है और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Fiml Industry) के जुबली स्टार-सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Nirahua-Amrapali Dubey) के फैंस के लिए खुशखबरी भी आ गई है। इंडस्ट्री की सबसे सुपरहिट जोड़ी की आगामी भोजपुरी फिल्म ‘कलाकंद’(Kalakand) को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) से यू/ए सर्टिफिकेट मिला गया है। फिल्म बनाकर पूरी तरह से तैयार है। फिल्म का टीजर और ट्रेलर जल्द ही दर्शकों के बीच में आएगा।

यूनिक नाम-यूनिक काम

फिल्म का नाम जितना यूनिक है, उतनी ही यूनिक इसकी कहानी है। जैसे कि फिल्म का नाम से मिठास टपक रही है। वैसे ही इसके किरदार भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में अपनी मधुर याद छोड़ देंगे। ‘कलाकंद’ में दर्शकों को निरहुआ (Nirahua-Amrapali Dubey) का चिर-परिचित रोमांटिक अंदाज देखने को मिलेगा तो वहीं, आम्रपाली दुबे (Nirahua-Amrapali Dubey) हमेशा की तरह निरहुआ का साथ देती हुई नजर आएगी।

ये भी पढ़ें : प्रेग्नेंट हुई आम्रपाली दुबे? बेबी बंप के साथ आयी सामने, फैंस को चौं’का दिया, देखें PHOTOS

AMRAPALI-DUBEY-NIRAHUA
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’

फिल्म में कई ऐसी घटनाएं हैं, जो दर्शकों को कभी हंसने पर तो कभी रोने पर मजबूर कर देंगी लेकिन इस बात की गारंटी है कि आप फिल्म को एक पल के लिए भी देखना बंद नहीं करेंगे। फिल्म मनोरंजन से भरपूर है। बता दें कि यह एक पारिवारिक फिल्म होगी, जिसमें इमोशन (Emotion), मस्ती (Masti) और कॉमेडी (Comedy) सबकुछ देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें : अक्षरा सिंह ने बो’ल्डनेस की सारी हदें की पार, इस एक्टर के साथ Akshara Singh ने जमकर दिए इं’टीमेट सी’न, वायरल हो रही PHOTOS

फिल्म यूनिट के साथ आम्रपाली दुबे और निरहुआ

दर्शकों को गुदगुदाएगी फिल्म

फिल्म को मिले यू/ए सार्टिफिकेट पर निर्माता रत्नाकर कुमार (Producer Ratnakar Kumar) ने कहा कि ‘कलाकंद’ दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार हो गई है। फिल्म की कहानी बेहद ही अलग तरह की है, जो दर्शकों को बहुत ही ज्यादा पसंद आने वाली है। फिल्म में आपको निरहुआ (Nirahua-Amrapali Dubey) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी की जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिलने वाली है। बहुत समय के बाद दर्शक निरहुआ (Nirahua-Amrapali Dubey) को एक अलग ही तरह का किरदार निभाते हुए देखने वाले हैं। हमारी फिल्म को यू/ए सार्टिफिकेट मिला है, जिससे हम खुश हैं।

फिल्म यूनिट के साथ आम्रपाली दुबे और निरहुआ

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘कलाकंद’ के सह-निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव हैं। वही ‘कलाकंद’ की कहानी और निर्देशन संतोष मिश्रा कर रहे हैं। फिल्म का प्रचार डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम कर रही है। फिल्म में दिनेश लाल यादव (Nirahua-Amrapali Dubey), आम्रपाली दुबे के साथ नीलम गिरी, सुशील सिंह और संजय पांडेय मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुई हैं, जिसमें सोनभद्र की आम जनता का भी भरपूर सहयोग मिला है। फिल्म का दिल को छू लेने वाला संगीत आर्य शर्मा ने तैयार किया हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments