Harbhajan Singh : भारतीय क्रिकेट में टर्बनेटर (Turbanator) के नाम से पहचाने जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) को एक खास खिलाड़ी की चिंता काफी सता रही है। भज्जी(Harbhajan Singh) उस धांसू क्रिकेटर के लिए मन्नतें भी मांग रहे हैं और साथ ही क्रिकेट बिरादरी से मिन्नतें भी कर रहे हैं।
हरभजन सिंह ने की गुजारिश
दरअसल, हरभजन सिंह(Harbhajan Singh) को टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को लेकर खास चिंता सता रही है। केएल राहुल के हालिया फॉर्म को लेकर क्रिकेट पंडित लगातार मीनमेख निकाल रहे हैं। पूर्व तेज़ गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद (Venkatesh Prasad) और आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) सोशल मीडिया पर ही एक-दूसरे से भिड़ गये लिहाजा हरभजन सिंह ने केएल राहुल को अकेला छोड़ने की गुजारिश की है।
इस पूरे मामले पर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “क्या हम केएल राहुल (KL Rahul) को अकेला छोड़ सकते हैं? उसने कोई क्राइम नहीं किया है। वह अब भी शानदार खिलाड़ी है। वह एकबार फिर मजबूती के साथ वापसी करेगा। पूरे करियर में हमसब भी ऐसे दौर से गुजरे हैं। वह ना तो ऐसा पहला क्रिकेटर हैं और ना ही आखिरी लिहाजा कृपया इस बात का सम्मान कीजिए कि वह हमारा अपना भारतीय क्रिकेटर है और उसपर विश्वास बनाए रखिए।”
Can we leave @klrahul alone guys ? He hasn’t done any crime.He is still a top player. He will come back strong.we all go thru such patches in international cricket.he is not the first one and last one. so please respect the fact that he is our own 🇮🇳 player and have faith 🙏
आपको बता दें कि रविवार को जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे और चौथे टेस्ट मैच के लिए टीम की घोषणा की गई तो केएल राहुल (KL Rahul) तो टीम में शामिल हुए लेकिन उनसे उप-कप्तानी छीन ली गई। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गये पहले दो टेस्ट मैच में केएल राहुल (KL Rahul) उपकप्तान थे लेकिन इसबार उनसे उपकप्तानी वापस ले ली गई है।
केएल राहुल का फ्लॉप शो जारीराहुल द्रविड़ के साथ केएल राहुलगौतम गंभीर के साथ केएल राहुल
खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं केएल राहुल
गौरतलब है कि साल 2022 की शुरुआत से ही भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने 6 टेस्ट मैच की 11 पारियों में सिर्फ 175 रन ही बना सके हैं। इस दौरान उनकी बैटिंग औसत 15.90 का रहा है और एक अर्धशतक है। केएल (KL Rahul) ने रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में बांग्लादेश में कप्तानी भी की थी लेकिन कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। कुल मिलाकर 47 मैच खेलने के बाद केएल राहुल (KL Rahul) के टेस्ट करियर में औसत 33.44 का है, जो उनकी प्रतिभा से मेल नहीं खाता है।
Harbhajan Singh : हरभजन सिंह को सता रही है इस क्रिकेटर की चिंता, कहा : बख्श दो, क्रिकेट बिरादरी से की खास गुजारिश
SHARE:
Harbhajan Singh : भारतीय क्रिकेट में टर्बनेटर (Turbanator) के नाम से पहचाने जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) को एक खास खिलाड़ी की चिंता काफी सता रही है। भज्जी (Harbhajan Singh) उस धांसू क्रिकेटर के लिए मन्नतें भी मांग रहे हैं और साथ ही क्रिकेट बिरादरी से मिन्नतें भी कर रहे हैं।
हरभजन सिंह ने की गुजारिश
दरअसल, हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) को टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को लेकर खास चिंता सता रही है। केएल राहुल के हालिया फॉर्म को लेकर क्रिकेट पंडित लगातार मीनमेख निकाल रहे हैं। पूर्व तेज़ गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद (Venkatesh Prasad) और आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) सोशल मीडिया पर ही एक-दूसरे से भिड़ गये लिहाजा हरभजन सिंह ने केएल राहुल को अकेला छोड़ने की गुजारिश की है।
ये भी पढ़ें : KL Rahul : केएल राहुल को लगा बड़ा झ’टका, BCCI और चयनकर्ताओं ने उठाया स’ख्त कदम
भज्जी ने किया खास ट्वीट
इस पूरे मामले पर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “क्या हम केएल राहुल (KL Rahul) को अकेला छोड़ सकते हैं? उसने कोई क्राइम नहीं किया है। वह अब भी शानदार खिलाड़ी है। वह एकबार फिर मजबूती के साथ वापसी करेगा। पूरे करियर में हमसब भी ऐसे दौर से गुजरे हैं। वह ना तो ऐसा पहला क्रिकेटर हैं और ना ही आखिरी लिहाजा कृपया इस बात का सम्मान कीजिए कि वह हमारा अपना भारतीय क्रिकेटर है और उसपर विश्वास बनाए रखिए।”
छिन गई उप-कप्तानी
आपको बता दें कि रविवार को जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे और चौथे टेस्ट मैच के लिए टीम की घोषणा की गई तो केएल राहुल (KL Rahul) तो टीम में शामिल हुए लेकिन उनसे उप-कप्तानी छीन ली गई। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गये पहले दो टेस्ट मैच में केएल राहुल (KL Rahul) उपकप्तान थे लेकिन इसबार उनसे उपकप्तानी वापस ले ली गई है।
खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं केएल राहुल
गौरतलब है कि साल 2022 की शुरुआत से ही भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने 6 टेस्ट मैच की 11 पारियों में सिर्फ 175 रन ही बना सके हैं। इस दौरान उनकी बैटिंग औसत 15.90 का रहा है और एक अर्धशतक है। केएल (KL Rahul) ने रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में बांग्लादेश में कप्तानी भी की थी लेकिन कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। कुल मिलाकर 47 मैच खेलने के बाद केएल राहुल (KL Rahul) के टेस्ट करियर में औसत 33.44 का है, जो उनकी प्रतिभा से मेल नहीं खाता है।
Bihar Industrial Investment : बिहार में इंडस्ट्रीज का महाबूम!, गया जी के इस इलाके में 1,670 एकड़ में बनेगी मैन्युफैक्चरिंग सिटी, 16,500 करोड़ रुपये निवेश की तैयारी
Bihar Investment News : बिहार में 4,092 करोड़ रुपये का निवेश, 12 कंपनियों से हुआ MoU, खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते, देखें कंपनियों के लिस्ट
Anant Singh News : ‘बहुतो बार बुखार आया है और छूटा है…नहीं है कोई डर’, अनंत सिंह का जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार पर पलटवार
Anant Singh JDU se Bahar : अनंत सिंह जेडीयू से निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों के बाद लिया एक्शन, स्पीकर से विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा
Bihar Heavy Rain Alert : बिहार में 5 दिन तक तूफानी बारिश का अलर्ट, ओले गिरने और तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी, जानें कब से बदलेगा मौसम