Shreyas Iyer Badla : श्रेयस अय्यर ने इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से लिया जबरदस्त बदला, उंगली दिखाकर दिया जवाब, देखें VIDEO

SHARE:

Shreyas-Iyer_BADLA

Shreyas Iyer Badla : बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत इंदौर में भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया अब भी बैकफुट पर है और लेकिन संघर्ष के दम पर कंगारुओं को चारों खाने चित्त करने में जुटी हुई है। इंदौर टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक अजीब नजारा दिखा, जब भारतीय टीम के खिलाड़ी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer Badla) ने कंगारु खिलाड़ी से जबरदस्त बदला लिया।

श्रेयस अय्यर ने लिया बदला

इंदौर टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया की पहली पारी 109 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़ी लीड लेने की कोशिश कर रही थी और उसके 4 खिलाड़ी पवेलियन भी लौट गये थे, तभी शॉर्ट लेग पर खड़े श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer Badla) ने बैटिंग कर रहे पीटर हैंड्सकॉम्ब से जबरदस्त बदला लिया और फिर उंगली दिखाई।

ये भी पढ़ें : इस धमाकेदार खिलाड़ी की जल्द होगी टीम इंडिया में एंट्री, ताबड़तोड़ शतक ठोक मचा दिया कोहराम

देखें वीडियो

उंगली दिखाकर किया सेलिब्रेट

दरअसल, दूसरे दिन के खेल के दौरान आर. अश्विन गेंदबाजी कर रहे थे, तभी पीटर हैंड्सकॉम्ब ने डिफेंस किया लेकिन गेंद बल्ले का अंदरुनी किनारे लेते हुए शॉर्टलेग पर खड़े श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer Badla) के हाथों में समा गई। इस कैच की खुशी का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि श्रेयस अय्यर ने कैच के बाद जबरदस्त दौड़ लगायी और फिर अपने टीम मेट्स की तरफ उंगली दिखाकर खुशी का इजहार किया। कैच का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस कैच के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

उमेश यादव की शानदार गेंदबाजी

गौरतलब है कि सीरीज के दूसरे टेस्ट में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer Badla) एक खतरनाक कैच का शिकार हुए थे। ये कैच पीटर हैंड्सकॉम्ब ने लिया था लिहाजा इंदौर टेस्ट मैच में पीटर हैंड्सकॉम्ब का कैच श्रेयस अय्यर ने लेकर बदला लिया और फिर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

SHREYAS IYER BADLA
श्रेयस अय्यर का जश्न
उमेश यादव

विदित है कि इस मैच में टीम इंडिया ने पहली पारी में 109 रन बनाए थे, वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 197 रन बनाए हैं। टीम इंडिया की तरफ से जडेजा ने 4 और अश्विन और उमेश यादव ने 3-3 विकेट हासिल किए हैं।

और पढ़ें