HomeबिहारRain alert : मौसम विभाग का अलर्ट, अगले कुछ घंटों में इन...

Rain alert : मौसम विभाग का अलर्ट, अगले कुछ घंटों में इन जिलों में होगी बारिश, चलेगी तेज हवाएं, वज्रपात की भी आशंका

Rain alert : मौसम विभाग ने एकबार फिर बारिश को लेकर अलर्ट (Rain alert) जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ घंटों में कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है लिहाजा लोगों को सतर्क रहने को लेकर चेताया गया है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार की राजधानी पटना के साथ-साथ वैशाली जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटों में बारिश (Rain alert) होने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो इन जिलों में बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी आशंका है लिहाजा किसानों को बारिश के दौरान खुले आसमान से बचने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें : आरजेडी ने जारी की प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची, इन्हें दी गई बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

Rain alert

झारखण्ड के इन जिलों में होगी बारिश

इसके साथ ही झारखण्ड के भी कई जिलों में बारिश (Rain alert) होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के कई भागों में बारिश होने का अनुमान है। साथ ही वज्रपात होने की भी आशंका है।

Rain alert
Rain alert
BIHAR WEATHER ALERT

मौसम विभाग ने चेताया

मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में बारिश (Rain alert) के साथ-साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने बिगड़ते मौसम को देखते हुए लोगों को चेताया है और कहा है कि वे सतर्क और सावधान रहें। साथ ही बारिश के दौरान पेड़ के नीचे न छिपे। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में न जाएं और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments