RJD : आरजेडी ने जारी की प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची, इन्हें दी गई बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

हाइलाइट्स
RJD : लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने प्रवक्ताओं की नियुक्ति कर दी है। इस संबंध में पार्टी के द्वारा नई सूची भी जारी कर दी गई है। सूची के मुताबिक शक्ति सिंह यादव, सतीश कुमार दास, चितरंजन गगन, मृत्युंजय तिवारी, एजाज अहमद, सारिका पासवान, उर्मिला ठाकुर और इज्या यादव को प्रवक्ता बनाया गया है।
प्रवक्ताओं की सूची जारी
इसके साथ ही आरजेडी (RJD) ने विभिन्न प्रकोष्ठों में प्रदेश अध्यक्ष भी मनोनीत कर दिया है। अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार उर्फ साधु पासवान बनाये गये हैं। अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता राजनीति प्रसाद बने हैं। आप नीचे पूरी लिस्ट देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें : आनंद मोहन की रिहाई पर खुलकर बोले पप्पू यादव, जी. कृष्णैया की पत्नी से कही ये बात



प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट हुई थी जारी
गौरतलब है कि इससे पहले पार्टी (RJD) ने प्रदेश पदाधिकारियों की नई लिस्ट जारी की थी। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अपने सभी जिलाध्यक्षों के साथ-साथ जिला प्रधान महासचिवों को मनोनीत कर उनकी सूची भी जारी की थी।