Attack on HAM Candidate : चुनाव प्रचार के दौरान ‘हम’ प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, काफिले पर हुई रोड़ेबाजी और फायरिंग

SHARE:

Attack on HAM Candidate

Attack on HAM Candidate : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चुनाव प्रचार जोरशोर से जारी है। इस बीच केन्द्रीय मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी ‘हम’ के प्रत्याशी के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई है।

Attack on HAM Candidate

जानकारी के मुताबिक चुनाव प्रचार के दौरान हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा के प्रत्याशी अनिल कुमार पर हमला हुआ है। ये हमला गया के टिकारी विधानसभा क्षेत्र में हुआ है, जब वे जनसंपर्क अभियान के दौरान टिकारी के दिघौरा गांव पहुंचे थे, तभी कुछ लोगों ने उनकी कार पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें : आरजेडी ने इन 10 नेताओं को पार्टी से निकाला बाहर, लालू प्रसाद और तेजस्वी ने की बड़ी कार्रवाई

Attack on HAM Candidate
Attack on HAM Candidate

उनके हाथ, पीठ, सिर और पैर में गंभीर चोट आयी है। इस हमले में अनिल कुमार जख्मी हो गये हैं। साथ ही उनके कई कार्यकर्ता भी चोटिल हुए हैं। हम प्रत्याशी अनिल कुमार के सिर में चोट लगी है।

Attack on HAM Candidate
Attack on HAM Candidate

अनिल कुमार की माने तो “मांझीटोला में लोग उग्र हो गए और विपक्षी दलों के समर्थकों ने हमला कर दिया और ईंट मारना शुरू कर दिया। 5-7 राउंड फायरिंग भी की गई। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। उन्हें गंभीर चोट लगी है। उनके साथ जो कार्यकर्ता थे, उन्हें भी पीटा गया है। वे भी जख्मी हैं।

और पढ़ें