Bihar me Mausam : बिहार में ‘मोंथा’ का तांडव, 12 जिलों के लिए अलर्ट जारी, इन तीन जिलों में होगी भारी बारिश

SHARE:

Weather alert

Bihar me Mausam : बिहार के लिए मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार को प्रदेश में भारी बारिश के बाद शनिवार को भी मौसम खराब रहेगा और कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

Bihar me Mausam विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक ‘मोंथा चक्रवात’ का असर शनिवार को भी बिहार के कई जिलों में रहेगा। विशेषकर बिहार के पूर्वी भाग में तूफान का असर देखने को मिलेगा। सूबे के किशनगंज, अररिया और पूर्णिया जिले में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही सीमांचल सहित पूर्वी बिहार के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें : Montha Cyclone Live : बिहार में ‘मोंथा तूफान’ का असर, इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं, हो जाएं सतर्क

Bihar me Mausam
Bihar me Mausam

इस दिन से आसमान हो जाएगा साफ

फिलहाल मौसम विभाग के मुताबिक ‘मोंथा चक्रवात’ का असर धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है। बारिश के साथ-साथ तेज ठंडी हवाओं से अब लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही रविवार से आसमान साफ हो जाएगा और लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

Bihar me Mausam
Bihar me Mausam

बढ़ गई ठंड

मौसम विभाग की माने तो रविवार से मौसम शुष्क रहेगा। दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होगी। गौरतलब है कि बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से बिहार में ठंड बढ़ गई है और लोग गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर हो गये हैं।

Bihar me Mausam
Bihar me Mausam
और पढ़ें