Bihar Chunav 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Chunav 2025) को लेकर सूबे की सियासी फिजां गरमा गई है। प्रत्येक दल और गठबंधन अपनी गोटी सेट करने के लिए जोर आजमाइश कर रहा है। लालू प्रसाद की पार्टी ने भी अपने संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट लगभग फाइनल कर ली है लेकिन घोषणा का इंतजार है।
Bihar Chunav 2025 : आरजेडी की पुरजोर तैयारी
जानकारी के मुताबिक आरजेडी ने लगभग 50 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। इनमें कई विधायक, पूर्व मंत्री और संगठन से जुड़े कई चेहरे हैं। आरजेडी एकबार फिर सत्ता में वापसी (Bihar Chunav 2025) के लिए अपनी रणनीतियों को अमलीजामा पहना रही है।

कई युवा चेहरे भी उतरेंगे चुनावी मैदान में
आरजेडी के इन संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट में कई बड़े और जाने-पहचाने चेहरे भी शामिल हैं। इसके साथ ही पार्टी ने इस मर्तबा Bihar Chunav 2025 में कई युवा चेहरों पर भी दांव खेलने का मन बना लिया है। नीचे देख सकते हैं राष्ट्रीय जनता दल के संभावित प्रत्याशियों की सूची।

ये भी पढ़ें : JDU के संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट आई सामने, यहां देखिए सीट और संभावित उम्मीदवारों की सूची
आरजेडी के संभावित प्रत्याशियों की सूची :
राघोपुर : तेजस्वी यादव
बख्तियारपुर : अनिरुद्ध यादव
मसौढ़ी : रेखा पासवान
परबत्ता : डॉ. संजीव कुमार
उजियारपुर : आलोक कुमार मेहता
समस्तीपुर : अख्तरुल इस्लाम शाहीन
महुआ : मुकेश रौशन
धोरैया : भूदेव चौधरी
मुंगेर : अविनाश कुमार विद्यार्थी
महिषी : गौतम कृष्णा
झाझा : राजेंद्र प्रसाद
शेखपुरा : विजय कुमार
संदेश : किरण देवी या इनके बेटे दीपू सिंह
कहलगांव : रजनीश यादव
शाहपुर : राहुल तिवारी
दिनारा : विजय कुमार मंडल
नोखा : अनीता देवी
डेहरी ऑन सोन : फतेह बहादुर कुशवाहा
मखदुमपुर : सतीश कुमार
ओबरा : ऋषि कुमार
रफीगंज : मो. निहालुद्दीन
मधेपुरा : चंद्रशेखर यादव
जोकीहाट : शाहनवाज आलम
लौकहा : भरत भूषण मंडल
बहादुरगंज : मुजाहिद आलम
बाजपट्टी : मुकेश कुमार यादव
हिलसा : शक्ति यादव
फतुहा : रामानंद यादव
इस्लामपुर : राकेश रौशन
एकमा : श्रीकांत यादव
सीवान : अवध बिहारी चौधरी
रघुनाथपुर : ओसामा शहाब
कांटी : इसराइल मंसूरी
दरभंगा (ग्रामीण) : ललित यादव
नरकटियागंज : डॉ. शमीम अहमद
बोधगया : कुमार सर्वजीत
इमामगंज : उदय नारायण चौधरी या इनके पुत्र
हायाघाट : भोला यादव
मोहिउद्दीन नगर : एज्या यादव
पातेपुर : प्रेमा चौधरी
मढ़ौरा : संगीता
सोनपुर : रामानुज
परसा : छोटे लाल राय
गरखा : सुरेंद्र राम
अमनौर : सुनील राय

हालांकि, इन नामों की अबतक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पार्टी की तरफ से अब भी एलान का इंतजार है लेकिन कहा जा रहा है कि इन संभावित नामों के साथ पार्टी विधानसभा चुनाव (Bihar Chunav 2025) में उतर सकती है।