HomeबिहारBihar Election Result : राघोपुर से तेजस्वी और महुआ से तेजप्रताप पीछे,...

Bihar Election Result : राघोपुर से तेजस्वी और महुआ से तेजप्रताप पीछे, बिहार की हर सीट का यहां देखें LIVE UPDATE

Bihar Election Result : बिहार में एनडीए को बंपर बहुमत मिलता दिख रहा है, वहीं तेजस्वी के नेतृत्व वाली महागठबंधन का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों पर बिहार की जनता एकबार फिर भरोसा कर रही है।

Bihar Election Result : यहां देखें पल-पल का अपडेट LIVE

आंकड़ों पर गौर करें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए फिलहाल 190 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं, महागठबंधन 49 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इनमें बीजेपी 82, जेडीयू 80, एलजेपी 23 सीटों पर आगे है। महागठबंधन में आरजेडी 36, कांग्रेस 5, वीआईपी 0, अन्य 7 सीटों पर आगे हैं।

तेजस्वी यादव – पीछे (आरजेडी)

तेजप्रताप यादव – पीछे (आरजेडी, महुआ, 13 हजार वोट से पीछे)
मंगल पाण्डेय – आगे (बीजेपी, सीवान)
रामकृपाल यादव – आगे (बीजेपी, दानापुर)
विजय कुमार चौधरी – आगे (जेडीयू, सरायरंजन)
श्याम रजक – आगे (जेडीयू, फुलवारी)
नितिन नवीन – आगे (बीजेपी, बांकीपुर)
रितेश पाण्डेय – पीछे (जनसुराज, करगहर)

Bihar Election Result
Bihar Election Result

राजेश राम-खेसारीलाल भी पीछे

बड़ी बात ये है कि महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव राघोपुर से पीछे चल रहे हैं। वहीं, महुआ से उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव भी पीछे चल रहे हैं। कुटुंबा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेश राम भी पीछे चल रहे हैं। वहीं, छपरा से भोजपुरी फिल्मों के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव पीछे चल रहा है। अलीनगर से मैथिली ठाकुर आगे हैं। वहीं, करगहर से जनसुराज के रितेश पाण्डेय पीछे हो गये हैं। सीवान की 8 सीटों में 6 पर एनडीए आगे हैं। वैशाली की सभी सीटों पर एनडीए आगे हैं।

यह भी देखें : Bihar Election 2025 : वोटरों को धमकाने वाला मुखिया प्रतिनिधि गिरफ्तार, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Bihar Election Result
Bihar Election Result

तारापुर से सम्राट चौधरी आगे चल रहे हैं, वहीं दूसरे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा भी लखीसराय से आगे चल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments