Bihar Politics : वोटर अधिकार यात्रा के जरिए कांग्रेस पार्टी लीड ले चुकी है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके पुत्र तेजस्वी यादव ऐतिहासिक गलती कर रहे हैं। जी हां, जेडीयू के कद्दावर नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी ने ये बड़ा बयान देकर सूबे के सियासी गलियारे में सनसनी मचा दी है।
Bihar Politics : जेडीयू के कद्दावर नेता का बड़ा बयान
जेडीयू के कद्दावर नेताओं में शुमार केसी त्यागी ने कहा है कि वोटर अधिकार यात्रा के जरिए कांग्रेस पार्टी लीड ले चुकी है। कांग्रेस यही चाहती थी। आरजेडी को इसकी जानकारी नहीं है। यूपी में मुलायम सिंह यादव ने कांग्रेस को कभी सिर पर नहीं बैठाया, सिर्फ इस्तेमाल किया। लालू यादव और उनके बेटे ये ऐतिहासिक गलती कर रहे हैं।”
ये भी पढ़ें : Rohini Acharya : ‘शादी हुई नहीं और सुहागरात किसके साथ….’, लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का बेतुका बयान

लोकतंत्र की ये भाषा नहीं : केसी त्यागी
जेडीयू नेता केसी त्यागी ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान कांग्रेस और आरजेडी समर्थकों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियां दिए जाने पर कहा कि “यह लोकतंत्र की भाषा नहीं है। आप असहमति रखिए। आप चुनाव में हमें पराजित भी कर दीजिए लेकिन प्रधानमंत्री की दिवंगत मां के लिए आप इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं कर सकते। संसदीय लोकतंत्र के 75 वर्षों में ऐसा पहली बार हो रहा है।”

अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को ‘घुसपैठिये बचाओ यात्रा’ कहने पर जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि “मतदाता सूची में कुछ नाम डबल हैं। ऐसा भी प्रकाश में आया है कि उसमें देश से बाहर के मतदाता भी शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसी ओर इशारा कर रहे हैं।”
