HomeबिहारBihar Teachers : सरकारी स्कूल के शिक्षकों के लिए जरूरी खबर, जल्द...

Bihar Teachers : सरकारी स्कूल के शिक्षकों के लिए जरूरी खबर, जल्द पूरा कर लें ये काम..नहीं तो वेतन का नहीं होगा भुगतान

Bihar Teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए एक जरूरी सूचना है, जिसे हर हाल में पूरा करना अनिवार्य है। अगर वे ये काम वक्त पर पूरा नहीं करते हैं तो फिर वेतन रोक दिया जाएगा। जी हां, इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

Bihar Teachers : जल्द पूरा कर लें ये काम

बिहार में सरकारी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाया है। सामान्य प्रशासनिक विभाग के अंतर्गत बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के निर्देश पर अब सभी विभागों में कार्यरत सरकारी कर्मियों को अपनी चल और अचल संपत्ति के साथ-साथ वित्तीय दायित्वों का विवरण अनिवार्य रूप से देना होगा। इसी क्रम में शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए भी स्पष्ट और कड़े निर्देश जारी किए हैं कि वे 31 दिसंबर तक अपनी चल और अचल संपत्ति का पूरा ब्योरा समय रहते दे दें।

Bihar Teachers
Bihar Teachers

शिक्षा विभाग का स्पष्ट निर्देश

शिक्षा विभाग ने बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में कार्यरत टीचर्स के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने सभी कोटि के शिक्षकों से उनकी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करने को कहा है।

ये भी पढ़ें : Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी समेत 20 बच्चों को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जवानों की सेवा करने वाले बच्चे भी हुए सम्मानित

Bihar Teachers
Bihar Teachers

शिक्षा विभाग ने चेताया

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट शब्दों में चेताया है कि अगर शिक्षकों का संपत्ति विवरण विभाग को प्राप्त होगा तो उन्हें ही जनवरी माह का वेतन भुगतान किया जाएगा। वहीं, जो शिक्षक तय समय यानी 31 दिसंबर तक अपना ब्योरा नहीं देंगे, उनका जनवरी का वेतन रोक दिया जाएगा।

Bihar Teachers
Bihar Teachers

शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार शिक्षकों को अपनी संपत्ति और दायित्वों का विवरण A4 साइज के सादे कागज पर देना होगा। इसमें उनकी चल संपत्ति जैसे नकद, बैंक जमा, वाहन, आभूषण आदि और अचल संपत्ति जैसे जमीन, मकान या फ्लैट का उल्लेख करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा किसी भी तरह के ऋण या वित्तीय दायित्वों की जानकारी भी देनी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments