HomeबिहारNew Medical Colleges : बिहार को नये साल में मिलेगी 2 नये...

New Medical Colleges : बिहार को नये साल में मिलेगी 2 नये मेडिकल कॉलेज की सौगात, जानिए कहां बनकर है तैयार

New Medical Colleges : बिहार में वर्ष 2026 के आगाज के साथ ही और दो नये मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलेगी। इसी के साथ राज्य में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 15 तक हो जाएगी। फिलहाल 11 जिलों में 13 मेडिकल कॉलेजों का संचालन हो रहा है।

New Medical Colleges : दो नये मेडिकल कॉलेज की सौगात

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वैशाली के महुआ में बनकर तैयार मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और आरा के भोजपुर में वीर कुंवर सिंह मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का संचालन जनवरी में शुरू कर दिया जाएगा। इन दोनों मेडिकल कॉलेजों की क्षमता 500-500 बेड की होगी। इनकी लागत क्रमशः 500 एवं 543 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें : Dakhil kharij : एक ही आवेदन में होगा पूरे परिवार की जमीन का दाखिल-खारिज, नई व्यवस्था लागू

इन दोनों मेडिकल कॉलेजों में 100-100 की संख्या में यूजी के छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा। यहां सभी छात्रों के लिए छात्रावास भवन व डॉक्टर, कर्मचारियों के लिए आवास की सुविधा होगी। भोजपुर व वैशाली में संचालित होने वाले दोनों मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों का संचालन नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) के मानदंडों के अनुसार किया जाएगा, जहां मुख्य रूप से जनरल मेडिसिन, सर्जरी, पीडियाट्रिक्स, गाइनेकोलॉजी और आईसीयू जैसी प्रमुख सुविधा होगी।

इन दोनों मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों में रोगियों के लिए इंडोर, आउटडोर, जांच, दवा आदि की सुविधा मिलेगी। साथ ही डेमो रूम, म्यूजियम, ऑप्टोसी ब्लॉक में उपकरण के साथ दूसरी आवश्यक सुविधाएं लागू होंगी।

शेष जिलों में भी बनाने की तैयारी

10 वर्ष पहले तक बिहार में सिर्फ छह राजकीय मेडिकल कॉलेज थे, इनमें पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच), नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएमसीएच), श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसकेएमसीएच) मुजफ्फरपुर, दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) दरभंगा, मगध मेडिकल कॉलेज गया, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भागलपुर का नाम शामिल थे। हाल के एक दशक के भीतर राज्य के 11 जिलों में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

New Medical Colleges
New Medical Colleges (DEMO PIC)

मौजूदा समय में जिन जिलों में मेडिकल कॉलेज का संचालन हो रहा है, उनमें जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएनकेटीएमसीएच) मधेपुरा, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसी) बेतिया, भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान (बीएमआईएमएस) पावापुरी (नालंदा), गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसी, छपरा) सारण, राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) पूर्णिया, श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसआरजेएमसीएच) समस्तीपुर, दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) दरभंगा, पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) पटना, नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएमसीएच) पटना, इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) पटना, अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एएनएमएमसीएच) गया, श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसकेएमसीएच) मुजफ्फरपुर व जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जेएनएमसी) भागलपुर का नाम शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बाकी जिलों में भी अगले पांच साल के भीतर एक-एक मेडिकल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। सीवान व बेगूसराय में करीब 45-50 फीसदी, बक्सर, मधुबनी आदि जिलों में मेडिकल कॉलेज निर्माण का कार्य 60-80 फीसदी के बीच पूरा हो चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments