Defence corridor : बिहार में युवाओं के लिए नौकरी की भरमार होगी। बिहार में डिफेंस कॉरिडोर बनेगा। साथ ही 10 नये औद्योगिक पार्क भी बनेंगे। इसके साथ ही कई और बड़ी सौगातें भी मिलेंगी। इसके साथ ही बाढ़ नियंत्रण आयोग का भी गठन होगा।
Defence corridor : बिहार में बनेगा डिफेंस कॉरिडोर
दरभंगा के जाले में अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए ये बड़ी बातें कही। उन्होंने कहा कि अब बिहार के युवाओं को दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि बिहार में ही नौकरी और रोजगार की भरमार होगी। उन्होंने कहा कि दरभंगा का आईटी पार्क बिहार के युवाओं के सपनों को साकार करेगा। पूरे मिथिला क्षेत्र में संभावनाओं काल अंबार लगने वाला है।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पुनौराधाम में 850 करोड़ की लागत से मां सीता का भव्य मंदिर बन रहा है। इसे रामायण सर्किट से भी जोड़ने वाले हैं। अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच 45 सौ करोड़ से एक नया रेल मार्ग बनाएंगे। साथ ही वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होगी। 250 करोड़ की लागत से जाले में नया बाइपास बन रहा है। दरभंगा में मेट्रो भी चलने वाली है।

अमित शाह ने कहा कि दरभंगा के जाले में सूचना प्रौद्योगिकी केन्द्र भी स्थापित होने वाला है। साथ ही अगले 5 साल में जीविका दीदी के खाते में 2 लाख रुये डालने का काम करेंगे। बिहार में 10 नये औद्योगिक पार्क भी बनेंगे। साथ ही बिहार में डिफेंस कॉरिडोर भी बनेगा।
