Homeझारखण्डGautam Adani : धनबाद में बड़ा निवेश करेगा अदाणी ग्रुप, गौतम अदाणी...

Gautam Adani : धनबाद में बड़ा निवेश करेगा अदाणी ग्रुप, गौतम अदाणी का बड़ा एलान, कहा : झारखण्ड में बड़ा अवसर

Gautam Adani : अदाणी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन गौतम अदाणी मंगलवार को झारखण्ड के बड़े शहर धनबाद पहुंचे, जहां उन्होंने IIT (ISM) धनबाद के 100वें स्थापना दिवस समारोह में शिरकत किए। इस दौरान गौतम अदाणी ने बड़ी घोषणा की और कहा कि अदाणी ग्रुप जल्द ही धनबाद में आएगा।

Gautam Adani : धनबाद में निवेश करेगा अदाणी ग्रुप

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा कि कोयलांचल समेत पूरे झारखण्ड में बड़े अवसर है लिहाजा अदाणी ग्रुप जल्द ही धनबाद आएगा। इसके साथ ही गौतम अदाणी ने झारखण्ड में अवसरों पर जोर दिया और कहा कि अदाणी ग्रुप जल्द ही धनबाद में बड़ा निवेश करेगा। इसके लिए कदम बढ़ाए जा रहे हैं। यह संकेत झारखण्ड के लिए आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसरों के द्वार खोलेगा।

ये भी पढ़ें : Nitish Cabinet : नीतीश कैबिनेट की बैठक में 19 एजेंडों पर लगी मुहर, तीन नये विभागों के गठन को मंजूरी, लिए गये कई और बड़े फैसले

Gautam Adani
Gautam Adani

छात्रों को किया संबोधित

इसके साथ ही आईआईटी धनबाद के 100वें स्थापना दिवस समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए गौतम अदाणी ने कहा कि “अगर भारत को सचमुच अपनी तकदीर खुद लिखनी है तो उसे पहले उस धरती की भाषा समझनी होगी जिस पर वह खड़ा है। जिस देश की जमीन पर उसका पूरा हक नहीं और उसके नीचे के संसाधनों पर उसका पूरा नियंत्रण नहीं, वह देश कभी पूरी तरह संप्रभु नहीं हो सकता और याद रखिए जिसकी जमीन पर कब्जा, उसी की ऊर्जा पर कब्जा। जिसकी ऊर्जा पर कब्जा, उसी की संप्रभुता।

ये भी पढ़ें : 8th Pay Commission Update : 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, सरकार ने कही ऐसी बात कि केन्द्रीय कर्मियों की बढ़ी बेचैनी

Gautam Adani
Gautam Adani

“इतिहास को कभी कैनवास मत समझना”

उन्होंने आईआईटी धनबाद के छात्रों को आगाह करते हुए कहा कि “इतिहास को कभी कैनवास मत समझना, जिस पर कोई और अपनी मर्जी से तस्वीर बनाए। इतिहास को आईना बनाओ। जब-जब हमने खुद को पहचानने में देर की, तब-तब किसी और ने हमारी तस्वीर अपने रंगों में रंग दी और हमारा भविष्य अपने हिसाब से लिख दिया। आज वक्त है कि हम खुद अपनी तस्वीर बनाएं और उसके लिए जरूरी है अपनी धरती की ताकत को समझना और उस पर पूरा हक जमाना।”

ये भी पढ़ें : Stock Market Today : डोनॉल्ड ट्रंप के इस बयान से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, मचा हड़कंप

Gautam Adani
Gautam Adani

अदाणी ने मौजूदा वैश्विक हालात को बिल्कुल साफ-साफ रखा। उन्होंने कहा कि “दुनिया का पुराना ढांचा टूट रहा है। पहले देश मिलकर ट्रेड करते थे, अब हमेशा सप्लाई चेन एक-दूसरे पर निर्भर रहती थी। आज अमेरिका, चीन, यूरोप–सब अपने-अपने घर लौट रहे हैं। सेमीकंडक्टर की जंग, टैरिफ की जंग, दुर्लभ मिट्टी (Rare Earths) की जंग चल रही है। NATO, WTO, संयुक्त राष्ट्र– ये सारी संस्थाएं अपने पुराने नियमों पर सवाल उठा रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments