Homeबिहार"लालू प्रसाद के घर घुस गया सांप", जानिए क्या है पूरा मामला

“लालू प्रसाद के घर घुस गया सांप”, जानिए क्या है पूरा मामला

PATNA : बिहार में बड़े सियासी उलटफेर के बाद सूबे की सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। नीतीश के इस अचरज भरे फैसले के बाद बीजेपी गरम है और अब उसने नई सरकार के खिलाफ हल्लाबोल दिया है। हालांकि इन सबके बीच केन्द्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने कुछ ऐसा कहा है, जिसके बाद सियासत और भी गरमा सकती है।

“लालू प्रसाद के घर घुस गया सांप”

बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद पर तंज कसा है और कहा है कि आपके घर में सांप घुस गया है। दरअसल, गिरिराज सिंह ने ये तंज इसलिए कसा है क्योंकि इनदिनों लालू प्रसाद का एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसपर गिरिराज सिंह ने कमेंट किया है।

लालू का ट्वीट हो रहा वायरल

विदित है कि लालू प्रसाद ने 3 अगस्त 2017 में नीतीश द्वारा महागठबंधन छोड़े जाने के बाद एक तीखा ट्वीट किया था और लिखा था कि “नीतीश सांप है। जैसे सांप केंचुल छोड़ता है, वैसे ही नीतीश भी केंचुल छोड़ता है और हर 2 साल में सांप की तरह नया चमड़ा धारण कर लेता है। किसी को शक?”

लालू प्रसाद के इसी ट्वीट पर गिरिराज सिंह ने तंज कसा है और ट्वीट करते हुए लिखा कि सांप आपके घर में घुस गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments