Holi Special Trains : होली में अपने घर बिहार आने वाले परदेसियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। होली के मौके पर पूर्व-मध्य रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है कि कोलकाता और नई दिल्ली से बिहार के लिए 20 फरवरी से 14 मार्च तक 26 स्पेशल होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
Holi Special Trains : चलेगी 26 होली स्पेशल ट्रेनें
रेलवे ऑफिसर्स के मुताबिक पटना से कई ट्रेनें गुजरेंगी, जिससे प्रवासी बिहार घर आ सकते हैं। इनमें 04070/04069 आनंद विहार-शेखपुरा, 04054/04053 नई दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस, 04060/04059 नई दिल्ली-सुपौल एक्सप्रेस, 04010/04009 दिल्ली-सीतामढ़ी एक्सप्रेस, 04014/04013 आनंद विहार-लौकहा बाजार, 04066/04065 आंद विहार-खोरधा रोड एक्सप्रेस पटना से होकर गुजरेंगी। ये ट्रेनें गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, गया, गोमो और भुवनेश्वर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।

इसके साथ ही 03043/03044 और 03045/03046 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल ट्रेन सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी और झाझा के रास्ते चलेगी। 03183 / 03184 सियालदह-मधुबनी स्पेशल भी चलेगी। 03185 / 03186 और 03187/03188 कोलकाता-मधुबनी स्पेशल दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी-झाझा मार्ग से परिचालित होंगी। इसके अलावा 08753/08754 दुर्ग-मधुबनी स्पेशल और 03007 / 03008 हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल भी निर्धारित तिथियों पर चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों से बिहार, झारखंड और राजस्थान के यात्रियों को लाभ मिलेगा।

इसके साथ ही होली के मौके पर दिल्ली रूट पर भी एक्स्ट्रा ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इनमें 04070 / 04069 आनंद विहार-शेखपुरा, 04054 / 04053 नई दिल्ली-बरौनी, 04060 / 04059 नई दिल्ली-सुपौल एक्सप्रेस चलेगी। साथ ही 04010 / 04009 दिल्ली-सीतामढ़ी, 04014 / 04013 आनंद विहार-लौकहा बाजार और 04066 / 04065 आनंद विहार-खोरधा रोड जंक्शन स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।

रेलवे प्रशासन ने होली के मौके पर बिहार आने वाले यात्रियों से अपील की है कि वे पहले ट्रेन की तिथि और समय की जानकारी आधिकारिक माध्यमों से अवश्य जांच लें। होली के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
