Homeबिहारजगदानंद सिंह ने की इस्तीफे की पेशकश!, आज मंजूर हो सकता है...

जगदानंद सिंह ने की इस्तीफे की पेशकश!, आज मंजूर हो सकता है त्याग-पत्र

PATNA : लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी में मचा सियासी बवंडर अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का इस्तीफा आज मंजूर किया जा सकता है।

जगदा बाबू ने की इस्तीफे की पेशकश

सूत्रों के मुताबिक जगदानंद सिंह ने पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। बताया जा रहा है कि जगदानंद सिंह के व्यवहार से लालू प्रसाद खफा हैं, यही वजह है कि आज उनके इस्तीफे को मंजूर किया जा सकता है। कहा तो ये भी जा रहा है कि जगदानंद सिंह को मनाने के लिए आरजेडी का पूरा कुनबा सक्रिय हो गया है क्योंकि सत्ता में आने के बाद पार्टी अंदरुनी नाराजगी को और नहीं बढ़ाना चाहती है।

विदित है कि 2020 चुनाव में सत्ता हासिल करने से चूकने के बाद जगदानंद सिंह ने इस्तीफा देना चाहा था लेकिन उस वक्त उन्हें ये कहा गया कि इससे लोगों में गलत मैसेज जाएगा। तब जगदानंद सिंह रुक गए थे। हालांकि अब पार्टी की अंदरुनी राजनीति खुलकर सामने आने लगी है, जिसके बाद अब जगदानंद सिंह ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments