JDU First list released : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइडेट ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जेडीयू ने पहली सूची में 57 कैंडिडेट्स के नाम की घोषणा की है। बड़ी बात ये है कि इस लिस्ट में तीन बाहुबलियों के नाम भी शामिल हैं।
JDU First list released
जनता दल यूनाइटेड की तरफ से जारी की गई सूची में 10 अनुसूचित जाति के साथ-साथ 4 महिलाओं को भी टिकट मिला है। हालांकि, इसमें एक भी मुस्लिम कैंडिडेट नहीं है। इस लिस्ट में सोनबरसा (एससी) से रत्नेश सदा, बहादुरपुर से मदन सहनी, कुचायकोट से अमरेंद्र कुमार पाण्डेय, भोरे (एससी) से सुनील कुमार, एकमा से धूमल सिंह, मांझी से रणधीर सिंह के नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें : बिहार में ओवैसी की पार्टी AIMIM का बड़ा एलान, इन सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, लिस्ट जारी
राजगीर से उतारा कैंडिडेट
वहीं, मोकामा से अनंत सिंह, परसा से छोटेलाल राय, महनार से उमेश सिंह कुशवाहा, वारिसनगर से मांजरिक मृणाल, विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा, राजगीर (एससी) से कौशल किशोर, फुलवारी (एससी) से श्याम रजक का भी नाम शामिल है।

तीन विधायकों का कटा पत्ता
इसके साथ ही चिराग पासवान के दावे वाली 5 सीटों सोनबरसा, अलौली, राजगीर, एकमा और मोरबा पर भी JDU ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। इस लिस्ट में 18 विधायकों को फिर से मौका दिया गया है। हालांकि, तीन विधायकों का पत्ता कट गया है, जिनके नाम हैं – सकरा से आदित्य कुमार और बरबीघा से सुदर्शन कुमार और सकरा से अशोक कुमार चौधरी।
बड़ी बात है कि जेडीयू ने इस मर्तबा सम्राट चौधरी के लिए अपनी सीट छोड़ दी है। सम्राट चौधरी इस बार बीजेपी के टिकट पर तारापुर से ताल ठोक रहे हैं।


