LPG Cylinder Price cut : सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, आम आदमी को मिली बड़ी राहत, जानें कितना घटा रेट

SHARE:

LPG Control Room Bihar

LPG Cylinder Price cut : आम आदमी के लिए राहत भरी खबर है कि एलपीजी गैस सिलेंडर अब सस्ता हो गया है। दिल्ली, कोलकाता से लेकर चेन्नई तक गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की गई है। तेल कंपनियों ने ताजा रेट भी जारी कर दिया है। 1 नवंबर से एलपीजी सिलेंडर की नई दरें लागू होने के बाद भारत में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया गया है।

सस्ता हुआ गैस सिलेंडर

इंडियन ऑयल वेबसाइट के मुताबिक कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कम किए गये हैं लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्‍ली, मुंबई से पटना, लखनऊ, कोलकाता तक 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलिंडर पांच से साढ़े पांच रुपया सस्‍ता हो गए हैं। इसतरह पिछले एक वर्ष में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 200 रुपये कम हुए हैं। इन सिलेंडर्स का इस्तेमाल होटल और कमर्शियल जगहों पर किया जाता है।

ये भी पढ़ें : Bihar me Mausam : बिहार में ‘मोंथा’ का तांडव, 12 जिलों के लिए अलर्ट जारी, इन तीन जिलों में होगी भारी बारिश

LPG Cylinder Price cut
LPG Cylinder Price cut

उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कमी आने के बाद अब दिल्ली में 19 किलो के LPG गैस सिलेंडर की कीमत 5 रुपये कम होकर 1,590.5 रुपये हो गई है, जो पहले 1,595.5 रुपये प्रति सिलेंडर थी। हालांकि, एलपीजी घरेलू सिलेंडर के दाम में कमी नहीं की गई है लिहाजा उपभोक्ताओं को थोड़ी निराशा हाथ लगी है।

LPG Cylinder Price cut
LPG Cylinder Price cut

घरेलू एलपीजी की कीमत में नहीं हुआ बदलाव

दिल्ली में आज भी घरेलू LPG की कीमत 853 रुपये है। वहीं, मुंबई में 14.5 केजी एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 852.50 रुपये है। कोलकाता में LPG घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 879 रुपये है।

और पढ़ें