HomeबिहारDouble Decker Bus Birthday Party : गंगा किनारे डबल डेकर बस में...

Double Decker Bus Birthday Party : गंगा किनारे डबल डेकर बस में मनाएं बर्थडे और पार्टी, जानिए कितना होगा खर्च और क्या होगी खासियत

Double Decker Bus Birthday Party : जेपी गंगा पथ पर चल रहे डबल डेकर बस को शहरवासी सैर करने के साथ जन्मदिन मनाने या कोई निजी पार्टी के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 4 हजार रुपये प्रति ट्रिप किराया भुगतान करना होगा। एक ट्रिप की समय अवधि डेढ़ घंटे की मानी जाएगी। पैसा प्रति ट्रिप के आधार पर लगेगा।

Double Decker Bus Birthday Party : डबल डेकर बस में मनाएं बर्थडे

बिहार पर्यटन विकास निगम के अनुसार जेपी गंगा पथ पर चल रही जेपी गंगा पथ पर दीघा घाट से कंगन घाट तक की सैर, ऊपरी डेक से 360 डिग्री का नजारा, हवा का झोंका और ऐतिहासिक स्थलों का दीदार इसे बेहद खास बनाता है।

ये भी पढ़ें : Holi Special Bus Service : होली पर प्रवासी बिहारियों को बड़ी राहत, 15 फरवरी से चलेंगी 200 से अधिक बसें, जानिए कब से और कहां करा सकेंगे बुकिंग

Double Decker Bus Birthday Party
Double Decker Bus Birthday Party

बस और इसकी खासियत

बस शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चलाई जाती है। इसमें 40 सीटें हैं, जिनमें नीचे के डेक पर 20 वातानुकूलित सीटें और 20 सीटें ऊपरी डेक पर हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए इसमें टॉयलेट, रेफ्रिजरेटर और एक गाइड भी मौजूद होता है। गाइड पर्यटकों को दीघा से जेपी गंगा पथ गोलम्बर, सभ्यता द्वार, दरभंगा हाउस, गांधी घाट, महात्मा गांधी सेतु, चित्रगुप्त मंदिर और कंगन घाट जैसे ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी देता है।

Double Decker Bus Birthday Party
Double Decker Bus Birthday Party

सामान्य दिनों में चलने वाली इस बस का प्रति व्यक्ति का एक तरफ का किराया 50 रुपये, जबकि दोनों तरफ का किराया प्रति व्यक्ति 100 रुपए निर्धारित है। डबल डेकर बस में सितम्बर 2025 से अबतक 4 हजार 370 पर्यटक सैर कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments