Homeक्राइमPatna Police Raid : पटना के इस रिहायशी इलाके में छापा, 4...

Patna Police Raid : पटना के इस रिहायशी इलाके में छापा, 4 गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Patna Police Raid : राजधानी पटना में बुधवार की सुबह माहौल तब अचानक बदल गया, जब गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक घर में ताबड़तोड़ रेड मारी। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। घर की तलाशी के दौरान कई संदिग्ध गतिविधियों के सुबूत मिले हैं।

Patna Police Raid : पटना में पुलिस का छापा

पटना पुलिस को घर की तलाशी के दौरान विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई है। साथ ही आरोपियों के पास से 17 लाख से अधिक कैश भी बरामद किए गये हैं। पटना पुलिस ने बुधवार की सुबह जक्कनपुर थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी में छापेमारी की है। ये घर पत्रकार का बताया जा रहा है, जहां किरायेदार के तौर पर शराब तस्कर रहते थे और धड़ल्ले से शराब तस्करी का कारोबार कर रहे थे। फिलहाल पटना पुलिस गिरफ्तार किए गये शराब तस्करों से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें : ड्यूटी खत्म कर लौट रहे थे बम निरोधक दस्ता के जवान और हुआ बड़ा हादसा, 4 की मौत, एक बुरी तरह जख्मी

Patna Police Raid
Patna Police Raid

नये साल के जश्न की थी तैयारी

पूछताछ के दौरान तस्करों ने बताया कि वे बीते छह महीने से शराब तस्करी का काम कर रहे थे। छठ और दीपावली में भी शराब की सप्लाई की गई थी। तस्करों के मुताबिक शराब मध्यप्रदेश से ट्रेन के जरिए पटना लाया जाता था और शराब की खेप को दानापुर में ही उतार लिया जाता था। वहां से ऑटो, ई-रिक्शा से बैंक कॉलोनी और विग्रहपुर के एक और मकान में स्टॉक करते थे। फिलहाल नये साल की तैयारी चल रही थी लेकिन तभी भंडाफोड़ हो गया।

ये भी पढ़ें : RJD Leader shotdead : आरजेडी नेता की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप, इलाके में तनाव और दहशत

Patna Police Raid
Patna Police Raid

पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

पूछताछ के दौरान ये भी बातें सामने आयी है कि वे पटना से बाहर दूसरे जिलों में भी शराब की सप्लाई किया करते थे और मोटी कमाई करते थे। फिलहाल पटना पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।

Patna Police Raid
Patna Police Raid
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments