Homeझारखण्डRanchi LPG cylinder : रांची में LPG सिलेंडर को लेकर DC सख्त,...

Ranchi LPG cylinder : रांची में LPG सिलेंडर को लेकर DC सख्त, ब्लैक मार्केटिंग करने वालों की खैर नहीं

Ranchi LPG cylinder : रांची जिले में हाल के दिनों में घरेलू एलपीजी (रसोई गैस) सिलेंडरों की उपलब्धता को लेकर उत्पन्न हुई कुछ असुविधाओं एवं उपभोक्ताओं की शिकायतों पर गंभीर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने एक गहन समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

Ranchi LPG cylinder : रांची में LPG सिलेंडर को लेकर DC सख्त

इस बैठक में उप विकास आयुक्त रांची, सौरभ भुवनिया, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी रांची, राजेश्वर नाथ आलोक, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी रांची, मोनी कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रांची, रामगोपाल पाण्डेय एवं इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL – इंडेन), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL – एचपी गैस), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL – भारत गैस), GAIL तथा जिला आपूर्ति विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : LPG Control Room Bihar : LPG की समस्या के निदान के लिए विभाग ने बनाया नियंत्रण कक्ष, जानिए कब से कब तक रहेगा कार्यरत

Ranchi LPG cylinder
Ranchi LPG cylinder

बैठक का मुख्य उद्देश्य रांची जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करना, उपभोक्ताओं को होने वाली किसी भी प्रकार की परेशानी को तत्काल दूर करना तथा भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न होने देने के लिए ठोस कदम उठाना था। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने बैठक को संबोधित करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि गैस ग्राहकों को कम से कम असुविधा हो। उन्होंने सभी संबंधित तेल विपणन कंपनियों, गैस एजेंसियों एवं आपूर्ति विभाग को निम्नलिखित प्रमुख निर्देश जारी किए :

एलपीजी सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग, कालाबाजारी या अवैध भंडारण करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उपभोक्ता ऐसी जानकारी अबुआ साथी हेल्पलाइन नंबर 9430328080 पर दे सकते हैं।

(आपातकालीन स्थिति में उपभोक्ता 5 किलोग्राम के छोटे सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं, जो बाजार में पर्याप्त मात्रा में HPCL एवं BPCL के पास उपलब्ध हैं। आधार कार्ड दिखाकर इन्हें आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। जिन अपार्टमेंट्स/क्षेत्रों में पाइपलाइन गैस की सुविधा उपलब्ध है, वहां के निवासी टोल-फ्री नंबर 18001231211 पर संपर्क कर कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं। रांची में वर्तमान में 24,000 से अधिक घरों में यह सुविधा उपलब्ध है।

Ranchi LPG cylinder
Ranchi LPG cylinder

उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे पैनिक न करें तथा अनावश्यक रूप से अधिक बुकिंग न करें, क्योंकि इससे सॉफ्टवेयर पर अतिरिक्त भार पड़ सकता है। कंपनियां बता रही हैं कि घरेलू गैस की पर्याप्त आपूर्ति है तथा स्थिति सामान्य है। उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करें, हेल्पलाइन सेवाओं को मजबूत बनाएं तथा किसी भी शिकायत पर त्वरित प्रतिक्रिया दें। जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है कि रांची जिले में एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से चले तथा आमजन को कम से कम असुविधा हो।

GAIL (India) Limited द्वारा संचालित सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) प्रोजेक्ट के तहत रांची में Piped Natural Gas (PNG) की पहुंच तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान में शहर के 24,000 से अधिक घरों में PNG पाइपलाइन कनेक्शन स्थापित हो चुका है। जिन अपार्टमेंट्स/सोसायटीज में पहले से PNG पाइपलाइन नेटवर्क उपलब्ध है, वहां रहने वाले निवासी आसानी से अपने फ्लैट/घर के लिए नया PNG कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं। GAIL के पदाधिकारियों ने बैठक में बताया कि इच्छुक ग्राहक टोल-फ्री नंबर 1800-123-121111 पर संपर्क करके कनेक्शन प्रक्रिया शुरू करवा सकते हैं।

झलक इण्डेन, डोरंडा के सभी उपभोक्ताओं रिफिल बुकिंग से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए कृपया निम्नलिखित नंबरों पर कॉल/WhatsApp करें
📞 6204801046
📞 6204801051

मैन्युअल बुकिंग के लिए जारी मोबाइल नंबर इस प्रकार हैं –

(1) Sk Gas सर्विस, बारियातु – 7033632177, 8809313177
(2) वैष्णवी इंडियन गैस एजेंसी, धुर्वा – 9430329616

★ अबुआ साथी-9430328080★
जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन का व्हाट्सएप नंबर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments